PUBG Mobile का क्रेज अभी भी कम नहीं हुआ है और इसकी लत आज भी कई बच्चों का भविष्य बर्बाद कर रही है. आज तक आपने सुना होगा कि PUBG Mobile की लत में कई बच्चों ने अपने पेरेंट्स के अकाउंट्स (PUBG Mobile Ban in India) खाली कर दिए. लेकिन इस बार तो हद ही हो गई, PUBG Mobile खेलने से मना करने एक बच्चे ने अपनी मां की जान ले ली. आइए जानते हैं आखिर क्या है ये पूरा मामला?
सामने आई रिपोर्ट के अनुसार PUBG Mobile की लत में उत्तर प्रदेश में लखनऊ के रहने वाले 16 साल के एक बच्चे ने अपनी मां की ही जान ले ली. बच्चे की मां ने उसे गेम खेलने के लिए मना किया जिसके बाद बच्चे को काफी गुस्सा आया और उसने अपने पिता की लाइसेंसी रिवॉल्वर से गोली मारकर अपनी ही मां की जान ले ली. इतना ही नहीं मां को मारने के बाद इस बच्चे ने दो दिनों तक मां की डेड बॉडी को छिपाकर रखा. जब यह हादसा हुआ, उस समय घर में उसकी मां के अलावा 9 साल की छोटी बहन भी मौजूद थी.
रिपोर्ट में बताया गया है कि 5 जून की रात 16 वर्षीय बच्चा PUBG Mobile खेल रहा था. लेकिन उसकी मां बार—बार उसे गेम खेलने से मना कर रही थी और इस वजह से दोनों के बी. काफी बहस हुई. इस बहस में बच्चे ने मां के सिर पर गोली मार दी जिसके बाद मौके पर मां की मौत हो गई. रिपोर्ट में मुताबिक मां ने बताया कि डेड बॉडी से दुर्गंध न आए, इसके लिए लिए बच्चे ने रूम फ्रेशनर का इस्तेमाल किया. ताकि बहन व पड़ोसियों को इसकी भनक भी न लगे.
इसके बाद मंगलवार शाम को डेड बॉडी से आने वाली दुर्गंध की वजह से बच्चे ने अपने पिता को इस घटना के बारे में बताया और इसके बाद पिता ने पुलिस को सूचना दी. रिपोर्ट के अनुसार बच्चे के पिता आर्मी में हैं. अब बच्चा पुलिस की हिरासत में है और उससे पूछताछ की जा रही है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Technology की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.