By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Technology
- 3 Camera Smartphone At Rs 1074 Found On Amazon Sale
Amazon sale पर मिल रहा 1,074 रुपए में 3 कैमरे वाला स्मार्टफोन
ऑनलाइन शॉपिंग पसंद करते हैं तो फ्लिपकार्ट और अमेजन आपको दे रहे हैं खुलकर खरीदारी करने का मौका. ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट और अमेजन पर रविवार से बिग डिस्काउंट वाली सेल शुरू हो चुकी है.
नई दिल्ली: ऑनलाइन शॉपिंग पसंद करते हैं तो फ्लिपकार्ट और अमेजन आपको दे रहे हैं खुलकर खरीदारी करने का मौका. ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट और अमेजन पर रविवार से बिग डिस्काउंट वाली सेल शुरू हो चुकी है. अमेजन पर ‘ग्रेट इंडियन सेल’ तो फ्लिपकार्ट पर ‘द रिपब्लिक डे सेल’ चल रही है.
फ्लिपकार्ट की सेल 21 से 23 जनवरी और अमेजन की 21 से 24 जनवरी तक चलेगी. ये दोनों कंपनियां स्मार्टफोन, होम अप्लायंस, फैशन के साथ डेली नीड आइटम सेल करेंगी. सेल में तीन कैमरे वाले Honor 6X पर अच्छा ऑफर मिल रहा है. इसके 32GB वेरिएंट की कीमत 7,999 रुपए है. इस पर 6,925 रुपए तक का एक्सचेंज ऑफर भी दिया जा रहा है. एक्सचेंज ऑफर के तहत अपना पुराना स्मार्टफोन देकर इस फोन को खरीद सकते हैं.
इतना ही नहीं सेल में डुअल रियर कैमरे वाले Moto G5 Plus पर 1,000 रुपए का डिस्काउंट दिया जा रहा है. इसे 13,999 रुपए में सेल किया जा रहा है. इस पर 11,625 रुपए तक का एक्सचेंज ऑफर भी दिया जा रहा है. 3 कैमरे वाले Lenovo K8 Note पर भी डिस्काउंट दिया जा रहा है. इसके 3GB रैम और 32GB इंटरनल मैमोरी वाले वेरिएंट को 9,999 रुपए में खरीदा जा सकता है. इस पर 8,935 रुपए तक का डिस्कउंट दिया जा रहा है. वहीं इसके 4GB रैम वाले वेरिएंट पर भी 3,000 रुपए का डिस्काउंट दिया जा रहा है.
इसकी 10,999 रुपए में खरीदा जा सकता है. माइक्रोमैक्स कैनवस इनफिनिटी पर भी 1,500 रुपए का डिस्काउंट दिया जा रहा है. इसकी कीमत 9,999 रुपए है. इसे 8,499 रुपए में खरीदा जा सकता है. फुल विजन डिस्प्ले वाले LG Q6 की कीमत 14,990 रुपए है. इसे 11,990 रुपए में खरीदा जा सकता है. इसके अलावा सैमसंग गैलेक्सी On8 को 11,090 रुपए में खरीद सकते हैं. जियोनी A1 विराट कोहली एडिशन को 11,999 रुपए में खरीद सकते हैं.
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Technology की और अन्य ताजा-तरीन खबरें