
Rishabh Kumar
ऋषभ कुमार पाण्डेय डिजिटल मीडिया और खबरों की दुनिया में एक साल से अधिक समय का अनुभव रखते हैं. ऋषभ टेक और Off-Beat से जुड़ी खबरों में दिलचस्पी रखते ... और पढ़ें
Tech News In Hindi: नया फोन खरीदने के बाद कई लोग शिकायत करते हैं कि फोन बहुत स्लो चलता है, गेम खेलते समय रुक-रुक कर चलता है या मल्टीटास्किंग करते वक्त हैंग हो जाता है. यह समस्या ज्यादातर RAM के कारण होती है. सिर्फ दुकान या ऑनलाइन जाकर फोन खरीद लेना काफी नहीं है. आपको पहले यह समझना चाहिए कि आप फोन किस काम के लिए ले रहे हैं और उस काम के लिए कितनी RAM जरूरी है. अगर यह बात पहले ही समझ ली जाए, तो नए फोन में स्लो होने जैसी दिक्कत नहीं आती.
अगर आप फोन का इस्तेमाल सिर्फ कॉल करने, कॉल रिसीव करने, व्हाट्सऐप चलाने, फेसबुक लाइट जैसे सोशल मीडिया के हल्के ऐप्स यूज करने, म्यूजिक सुनने और हल्की-फुल्की इंटरनेट ब्राउजिंग के लिए कर रहे हैं, तो 4GB RAM वाला फोन आपके लिए बिल्कुल ठीक है.इतने कामों के लिए ज्यादा RAM की कोई जरूरत नहीं पड़ती. 4GB RAM आसानी से इन सभी बेसिक कामों को बिना स्लो हुए संभाल लेती है.
अगर आपका यूज थोड़ा ज्यादा है और आप एक साथ 5-6 ऐप्स चलाना चाहते हैं, सोशल मीडिया ऐप्स को लगातार इस्तेमाल करते हैं, यूट्यूब या ओटीटी प्लेटफॉर्म पर वीडियो देखते हैं और ईमेल व ब्राउजिंग भी करते हैं, तो आपको 6GB RAM वाला फोन लेना चाहिए. 6GB RAM एक साथ कई ऐप्स को बैकग्राउंड में चलाने, उनके बीच जल्दी स्विच करने और बिना हैंग हुए काम करने की क्षमता देता है. नॉर्मल मल्टीटास्किंग के लिए यह RAM बिल्कुल परफेक्ट है.
अगर आप एक साथ कई टैब ओपन कर ब्राउजिंग करते हैं, Instagram और Snapchat जैसे सोशल मीडिया ऐप्स इस्तेमाल करते हैं, हल्के वीडियो एडिटिंग ऐप्स जैसे KineMaster Lite या फ़ोटो एडिटिंग ऐप्स जैसे PicsArt यूज़ करते हैं और साथ ही नॉर्मल गेमिंग जैसे Subway Surfers या Candy Crush खेलते हैं, तो आपके लिए 8GB RAM वाला फोन बेस्ट रहेगा. 8GB RAM फोन को तेज बनाती है और बैकग्राउंड में चल रहे कई ऐप्स को आसानी से मैनेज करती है, जिससे फोन स्लो नहीं होता.
अगर आप BGMI और Call of Duty जैसी हाई ग्राफिक्स वाली गेम्स को हाई सेटिंग्स पर खेलते हैं, 4K वीडियो रिकॉर्डिंग करते हैं, प्रो-लेवल वीडियो एडिटिंग या फोटो एडिटिंग करते हैं, या फिर एक्स्ट्रीम मल्टीटास्किंग आपकी जरूरत है, तो आपको 12GB RAM वाला फोन ही लेना चाहिए. 12GB RAM आपके फोन को बेहद तेज बनाती है और गेम्स, हैवी ऐप्स और प्रोफेशनल टूल्स को बिना अटके चलाती है. ऐसे यूजर्स के लिए 12GB RAM बिल्कुल सही ऑप्शन है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Technology की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.