यूजर्स की हो गई बल्ले बल्ले, साल के अंत में Chat GPT से लेकर Gemini AI तक...इनका सब्सक्रिप्शन मिल रहा है बिल्कुल फ्री

Free AI Subscription: एआई कंपनियां भारतीय यूजर्स को में एआई का सब्सक्रिप्शन बिल्कुल फ्री में दे रही हैं. इस स्टोरी में हम आपको बता रहे हैं की कैसे आप इस ऑफर का फायदा उठा सकते हैं.

Published date india.com Updated: December 19, 2025 6:13 PM IST
यूजर्स की हो गई बल्ले बल्ले, साल के अंत में Chat GPT से लेकर Gemini AI तक...इनका सब्सक्रिप्शन मिल रहा है बिल्कुल फ्री

Free AI Subscription: एआई कंपनियां भारतीय यूजर्स के लिए बड़ी खुशखबरी लेकर आई हैं. साल के अंत में ChatGPT, Gemini AI और Perplexity AI ने अपने सब्सक्रिप्शन प्लान्स को मुफ्त कर दिया है. दरअसल, सेवाएं फ्री देने से केवल यूजर्स को ही फायदा नहीं होगा, बल्कि करोड़ों यूजर्स के रजिस्टर होने से कंपनियों को भी लोगों का डेटा मिलेगा. आइए जानते हैं कि आप इस ऑफर का फायदा कैसे उठा सकते हैं.

Google

गूगल ने नवंबर में अपने Gemini AI के प्रो सब्सक्रिप्शन को जियो यूजर्स के लिए फ्री कर दिया था. भारत में जियो के लगभग 5 करोड़ यूजर्स को 18 महीने के लिए 1950 रुपये वाले मंथली प्लान पर एआई सब्सक्रिप्शन बिल्कुल मुफ्त दिया जा रहा है. इसके अलावा, हाल ही में गूगल ने भारत को उन देशों की सूची में शामिल किया है, जहां एआई प्लस पैकेज फ्री में दिया जा रहा है.

OpenAI

गूगल के बाद OpenAI ने भी भारतीय यूजर्स को बड़ा तोहफा दिया है. कुछ दिनों पहले कंपनी ने ChatGPT के Go प्लान को फ्री कर दिया था. 399 रुपये प्रति माह वाला यह एआई प्लान भारतीय यूजर्स को एक साल के लिए मुफ्त दिया जा रहा है, जबकि दूसरे देशों में इसी प्लान के लिए यूजर्स से भारी रकम ली जा रही है.

Perplexity AI

OpenAI और गूगल की तरह ही Perplexity AI ने भी भारत में टेलीकॉम कंपनी एयरटेल के यूजर्स को अपने प्लेटफॉर्म का सब्सक्रिप्शन एक साल के लिए फ्री कर दिया है. इस प्लान की कीमत करीब 17,000 रुपये है.

भारत में एआई कंपनियां सब्सक्रिप्शन फ्री क्यों दे रही हैं?

भारत में एआई कंपनियां इसलिए मुफ्त सब्सक्रिप्शन दे रही हैं क्योंकि देश में लगभग 73 करोड़ स्मार्टफोन यूजर्स हैं, जो हर महीने औसतन 21GB डेटा खर्च करते हैं. फ्री प्लान्स की वजह से इन कंपनियों के यूजर्स तेजी से बढ़ रहे हैं. भारत बड़ी एआई कंपनियों के लिए एक बड़ा मार्केट है, जहां से उन्हें आने वाले सालों में करोड़ों रुपये का मुनाफा हो सकता है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Technology की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.