AI छीन लेगा नौकरियां, ChatGPT बनाने वाले सैम ऑल्टमैन ने दी चेतावनी

OpenAI के सीईओ सैम ऑल्टमैन ने कहा है कि आने वाले समय में AI जॉब मार्केट को प्रभावित कर सकता है.

Published date india.com Updated: July 29, 2023 1:57 PM IST
AI छीन लेगा नौकरियां, ChatGPT बनाने वाले सैम ऑल्टमैन ने दी चेतावनी

OpenAI के CEO सैम ऑल्टमैन ने चेतावनी दी है कि AI जॉब मार्केट को प्रभावित कर सकता है. खासतौर से ChatGPT को लेकर सैम ने खुलेआम अपनी चिंंता व्यक्त की और कहा कि इसकी वजह से नौकरियां जा सकती हैं. इस बात पर डिबेच चल रही है कि क्या ChatGPT इंसानों की नौकरी को खतरे में डाल सकता है? जहां एक तरफ लोगों का मानना है कि मशीने कितनी भी उन्नत क्यों न हो जाएं, इंसानों की जरूरत हमेशा पड़ेगी. वहीं कुछ का मानना है कि AI की वजह से नौकरियों पर फर्क जरूर पड़ेगा.

सैम ऑल्टमैन ने ये बड़ी बातें कहीं

ChatGPT बन रहा बेहतर : सैम ऑल्टमैन ने कहा कि ChatGPT लगातार बेहतर हो रहा है और नवंबर 2022 में लॉन्च होने के बाद ये बहुत बदल गया है और बेहतर बन गया है. हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि AI टूल पर्फेक्ट नहीं है और इसकी कुछ सीमाएं हैं.

AI इंसानों की नौकरी ले रहा : ऑल्टमैन ने कहा कि AI इंसानों की नौकरी ले रहा है और बहुत से एक्सपर्ट्स ने ChatGPT जैसे AI को लेकर ये चिंंता जताई है. बहुत सी जगहों पर ये शिफ्ट नजर भी आने लगा है.

AI क्या इंसानियत को प्रभावित करेगा : AI एक मशीन है और इसलिए इससे इंसानियत की उम्मीद तो नहीं की जा सकती. कुछ डेवेलवर्स का कहना है कि AI इंसानों उनके काम में मदद करेगा, ना कि उन्हें रिप्लेस करेगा.

भारत और AI का फीचर : भारत में ऑल्टमैन जब कुछ दिनों पहले आए थे, तब भी उन्होंने AI और job डिस्प्लेसमेंट की बात कही थी. उन्होंने कहा था कि AI के आने से कुछ नौकरियां गायब हो जाएंगी. लेकिन इसके साथ ही नये मौके खुलेंगे. उन्होंने ये भी कहा था कि भारत AI तकनीक को लेकर उत्साहित है और आने वाले समय में OpenAI भारत में AI स्टार्टअप को सपोर्ट करेगा.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Artificial Intelligence की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.