Airtel 84 Days Recharge Plan Price Hikes Know How Much Money Users Will Have To Pay Now
Airtel का रिचार्ज हुआ महंगा, जानें 84 दिन के रिचार्ज पर यूजर्स को अब कितना पैसा देना पड़ेगा?
टेलीकॉम कंपनी एयरटेल ने अपने 84 दिन के रिचार्ज प्लान के दाम बढ़ा दिए हैं. आइये जानते हैं कि अब इस प्लान के लिए यूजर्स को कितना पैसा देना पड़ेगा और उन्हें क्या नए बेनिफिट्स मिलेंगे....
Airtel recharge price hike 2026: देश की दिग्गज टेलीकॉम कंपनी एयरटेल ने अपने प्रीपेड प्लान्स की कीमतों में अचानक बढ़ोतरी कर यूजर्स को बड़ा झटका दिया है. सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि कंपनी ने इस बारे में पहले से कोई आधिकारिक घोषणा पहले नहीं की थी. यूजर्स को इस चेंजेस का पता तब चल रहा है जब वे रिचार्ज करने के लिए ऐप या वेबसाइट पर जा रहे हैं। अचानक हुए इस बदलाव से उन लोगों में काफी नाराजगी है जो बजट के हिसाब से अपना मंथली खर्च तय करते हैं.
कौन सा प्लान हुआ महंगा और कितनी बढ़ी कीमत?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, एयरटेल ने अपने सबसे पॉपुलर 84 दिन वाले प्लान में बड़ी बढ़ोतरी की है. पहले यह प्लान 859 रुपये में मिलता था, लेकिन अब इसकी कीमत बढ़ाकर 899 रुपये कर दी गई है. यानी यूजर को 40 रुपये ज्यादा चुकाने होंगे. यह प्लान उन यूजर्स के बीच काफी लोकप्रिय है जो बार-बार रिचार्ज करने के झंझट से बचना चाहते हैं, लेकिन अब उन्हें वही सर्विस लेने के लिए ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ रहे हैं.
बता दें कि टोलीकॉम कंपनी ने ना सिर्फ कीमतें बढ़ाई हैं, बल्कि एयरटेल ने अपने पोर्टफोलियो से 799 रुपये वाले सस्ते प्लान को पूरी तरह से हटा दिया है. वहीं, अब अगर यूजर कम बजट में लंबी वैलिडिटी ढूंढ रहे थे, तो अब आपके पास 899 रुपये वाले महंगे प्लान पर जाने के अलावा कोई और विकल्प नहीं बचा है.
क्या ज्यादा पैसे देने पर मिलेंगे एक्स्ट्रा बेनिफिट्स?
अक्सर कीमत बढ़ने पर कंपनियां कुछ एक्स्ट्रा डेटा या ओटीटी सब्सक्रिप्शन देती हैं, लेकिन यहां ऐसा कुछ नहीं है. 899 रुपये खर्च करने के बावजूद आपको वही पुराने फायदे मिलेंगे. इस प्लान के साथ रोज 1.5GB डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और डेली 100 SMS भी मिलेगा. वहीं, प्लान की वैलिडिटी भी 84 दिन ही रहेगी.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Technology की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.