Google Chrome यूजर्स को सरकार ने दी वॉर्निंग, संभल जाएं वरना हो जाएंगे कंगाल

अगर आप गूगल क्रोम यूजर हैं तो जरा संभल जाएं. सरकार ने इन यूजर्स को लेकर अलर्ट जारी किया है. सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के तहत कम्यूटर इमरजेंसी रेस्पॉन्स टीम (CERT-IN) ने दरअसल गूगल क्रोम में ऐसी खामियों को लेकर चेतावनी दी है, जिसकी वजह से यूजर्स का डेटा खतरे में पड़ सकता है.

Written by: Vandanaa Bharti
Published: August 22, 2022, 2:18 PM IST

गूगल क्रोम (Google Chrome) यूजर्स जरा सतर्क हो जाएं. सरकार ने गूगल क्रोम (Google Chrome) के लिये चेतावनी जारी की है. अगर आप सर्फिंग करने के लिए क्रोम पर जाते हैं तो आपका डेटा खतरे में है. इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अनुसार कम्यूटर इमरजेंसी रेस्पॉन्स टीम (CERT-IN) ने गूगल क्रोम में कई खामियों का पता लगाया है, जिसकी वजह से यूजर्स का डेटा खतरे में पड़ सकता है.

इसी साल फरवरी में भी सरकार ने गूगल क्रोम को लेकर कुछ ऐसे ही एलर्ट जारी किये थे, जिसमें यूजर्स को सतर्क रहने को कहा गया था.

CERT-IN ने अपनी चेतावनी में कहा है कि फेडसीएम (FedCM), स्विफ्टशैडर (SwiftShader), एंगल (ANGLE), ब्लिंक (Blink), साइन-इन फ्लो (Sign-in Flow), क्रोम ओएस शेल (Chrome OS Shell) के फ्री में इस्तेमाल करने की वजह से ये खामियां गूगल क्रोम में मौजूद हैं.’

बता दें कि क्रोम दुनिया में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाले ब्राउजर में से एक है. बहुत से लोग इस ब्राउजर का उपयोग करते हैं, क्योंकि यह सभी Android उपकरणों के साथ एकीकृत है. एनालिटिक्स फर्म स्टेटकाउंटर की एक रिपोर्ट से पता चला है कि क्रोम की वैश्विक स्तर पर सबसे बड़ी ब्राउजर बाजार हिस्सेदारी है. यह वेब उपयोग का 63 प्रतिशत हिस्सा है. गूगल के इस ब्राउजर के इस्तेमाल को देखकर आपको यह बात चौंका नहीं रही होगी. ब्राउजर की लोकप्रियता भी हमलावरों के लिए एक साथ कई उपकरणों तक पहुंचने का संभावित लक्ष्य बनाती है.

CERT-IN की रिपोर्ट के अनुसार Google क्रोम में कई कमजोरियों की सूचना दी गई है, जो एक हमलावर को लक्षित सिस्टम पर मनमाने कोड को निष्पादित करने की अनुमति दे सकती है. यदि कोई हैकर कमजोरियों का फायदा उठाने का प्रबंध करता है, तो क्रोम यूजर्स बुरी तरह प्रभावित हो सकते हैं.

दूसरी तरफ Google ने हाल ही में अपने अद्यतन संस्करण 104 के साथ 27 सुरक्षा कमजोरियों को ठीक किया और यूजर्स से अपने ब्राउजर को अपडेट करने के लिए कहा. कंपनी यूजर्स से अपने क्रोम ब्राउजर को एक बार फिर अपडेट करने के लिए कह रही है. अब, ऐसा इसलिए है क्योंकि Google क्रोम में 11 और सुरक्षा कमजोरियां पाई गई हैं. टेक दिग्गज यूजर्स से अपने क्रोम ब्राउजर को तुरंत अपडेट करने के लिए कह रही है.

Google ने हाल ही में क्रोम रिलीज ब्लॉग पोस्ट में लेटेस्ट अपडेट के विवरण की घोषणा की. नया क्रोम संस्करण मैक और लिनक्स के लिए 104.0.5112.101 और विंडोज के लिए 104.0.5112.102/101 है और ये सभी अपडेट इंस्टालेशन के लिए उपलब्ध हैं.

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Technology की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.