Amazfit GTS 2 Price: Amazfit लाया धांसू स्मार्टवॉच, जानें कीमत और खूबियां

Amazfit GTS 2 Price: Amazfit GTS 2 को मिडनाइट ब्लैक कलर में पेश किया गया है. यह स्मार्टवॉच यूजर के ब्लड-ऑक्सीजन को माप सकती है.

Published date india.com Updated: December 18, 2020 6:19 PM IST
Amazfit GTS 2 Price: Amazfit लाया धांसू स्मार्टवॉच, जानें कीमत और खूबियां

Amazfit GTS 2 Price: Amazfit ने शुक्रवार को इंडियन मार्केट में एक नई स्मार्टवॉच Amazfit GTS 2 को पेश किया है. इसे 21 दिसंबर को ऑफिशियली लॉन्च किया जाएगा. GTR 2 के बाद यह Amazfit की दूसरी स्मार्टवॉच है. कंपनी ने क्रिसमस के दौरान भारत में Amazfit GTS 2 Mini भी लॉन्च करने की योजना बनाई है.

कीमत (Amazfit GTS 2 price in india)
Amazfit GTS 2 की कीमत 12,999 रुपये है. इसे मिडनाइट ब्लैक कलर में पेश किया गया है. इसकी बिक्री अमेजन से की जाएगी. Amazfit GTS 2 कंपनी के ऑनलाइन स्टोर पर भी उपलब्ध होगी. कंपनी ने इसकी प्री-बुकिंग शुरू कर दी है.

Amazfit GTS 2 के फीचर्स
Amazfit GTS 2 का डिस्प्ले स्क्वॉयर शेप में है. इसमें 1.65 इंच HD एमोलेड स्क्रीन दी गई है. स्क्रीन पर एंटी-फिंगरप्रिंट कोटिंग और स्क्रैच रेसिस्टेंस कोटिंग के साथ 3D कॉर्निंग ग्लास दी गई है. यह स्मार्टवॉच 50 से ज्यादा वॉच फेस सपोर्ट करती है. इसमें ऑलवेज-ऑन डिस्प्ले भी है.

Amazfit GTS 2 में हार्ट रेट मॉनिटरिंग के लिए बायोट्रैकर 2 PPG ऑप्टिकल सेंसर है. यह आसामान्य हार्ट रेट पर वॉर्निंग भी देगी. अमेजफिट की यह स्मार्टवॉच यूजर के ब्लड-ऑक्सीजन को माप सकती है. यह यूजर की नींद को भी मॉनिटर कर सकती है.

अमेजफिट की इस स्मार्टवॉच में 90 से ज्यादा बिल्ट-इन स्पोर्ट्स मोड दिए गए हैं. यह 50 मीटर तक वॉटर रेसिस्टेंस है. लोकल म्यूजिक फाइल्स के लिए इसमें 3 जीबी स्टोरेज है. स्मार्टवॉच में फोन कॉल्स के लिए माइक्रोफोन और बिल्ट-इन स्पीकर दिए गए हैं. Amazfit GTS 2 स्मार्टवॉच को ब्लूटूथ हेडफोन्स से भी कनेक्ट कर सकते हैं.

Amazfit GTS 2 में 246mAh की बैटरी है. कंपनी का दावा है कि बैटरी को एक बार फुल चार्ज करके इस स्मार्टवॉच को 7 दिन तक यूज किया जा सकता है. वहीं, स्मार्टवॉच के बेसिक यूज पर इसकी बैटरी 20 दिन तक का बैकअप देने में सक्षम है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Technology की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.