Amazon India हर दिन अपने प्लेटफॉर्म पर सेल का आयोजन करता है। कंपनी ने आज 8 नवंबर 2019 को भी अपने प्लेटफॉर्म पर Deal of The Day का आयोजन किया है। आज कंपनी Deal of The Day में दो स्मार्टफोन को लेकर आई हैं। इनमें OPPO A5 2020 और Samsung Galaxy Note 9 स्मार्टफोन शामिल हैं। हालांकि यह डील आज रात 12 बजे तक के लिए ही है। कंपनी लिस्टिंग के मुताबिक इन दोनों स्मार्टफोन को सस्ती कीमत में पेश कर रही है। इन दोनों फोन को नो कॉस्ट EMI ऑप्शन के साथ खरीदा जा सकता है। इसके अलावा फोन के साथ एडिशनल एक्सचेंज ऑफर भी दिया जा रहा है। हम आपको यहां इन फोन से संबंधित जानकारी दे रहे हैं।
Samsung Galaxy Note 9 के शुरुआती वेरिएंट को Amazon से 41,999 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकता है। इसे 67900 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया था। यह कीमत इसके 6जीबी रैम और 128जीबी स्टोरेज की है। पुराने फोन पर 7,450 रुपये का एक्सचेंज दिया जा रहा है। हालांकि अगर आपके पास Amazon Pay का कार्ड है तो प्राइम मेंबर्स को 5% और नॉन प्राइम मेंबर्स को 3% कैशबेक मिलता है। कंपनी ने फोन में Samsung Exynos 9810 SoC दिया है। फोन में 6.3-inch QHD+ के साथ 18.5:9 एस्पेक्ट रेश्यो दिया गया है। फोन में ड्यूल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें प्राइमरी सेंसर 12मेगापिक्सल का और सेकंडरी सेंसर 12मेगापिक्सल का है। फोन में 12मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। कंपनी ने फोन में 4,000mAh बैटरी दी है।
Oppo A5 2020 को भारत में 12,490 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया है। यह स्मार्टफोन 3GB रैम और 64GB स्टोरेज के साथ आता है। हालांकि अब इस स्मार्टफोन को Amazon से 11,990 रुपये में खरीदा जा सकता है। फोन पर 8450 रुपये का एक्सचेंज ऑफर भी दिया जा रहा है। यह कीमत आपको फोन की कंडीशन पर निर्भर करेगी। हालांकि अगर आपके पास Amazon Pay का कार्ड है तो प्राइम मेंबर्स को 5% और नॉन प्राइम मेंबर्स को 3% कैशबेक मिलता है। इस स्मार्टफोन का एक 4जीबी रैम और 64जीबी वेरिएंट भी है जिसकी कीमत 13,990 रुपये है। Oppo A5 2020 को Dazzling White और Mirror Black colour ऑप्शन में खरीदा जा सकता है। A5 2020 में भी 6.5-inch full-HD+ nano-Waterdrop डिस्प्ले शामिल है। कंपनी ने इसमें कॉर्निंग Gorilla Glass 3+ प्रोटेक्शन दी है। फोन में Snapdragon 665 चिपसेट दिया है। A5 2020 के बैक में भी आपको क्वॉड कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 12-मेगापिक्सल का मेन कैमरा सेंसर दिया गया है। अन्य कैमरा सेंसर बिल्कुल A9 2020 के जैसे हैं, जिसमें 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड (119 डिग्री) कैमरा लेंस, 2-मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और 2-मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस शामिल किया गया है।
| Features | Samsung Galaxy Note 9 | Oppo A5 2020 |
|---|---|---|
| Price | 67900 | 12490 |
| Chipset | Samsung Exynos 9810 SoC | Qualcomm Snapdragon 665 SoC |
| OS | Android 8.1 Oreo | Android 9 Pie with ColorOS 6.0.1 |
| Display | 6.3-inch QHD+, 18.5:9 aspect ratio | 6.5-inch FHD+ |
| Internal Memory | 6GB RAM + 128GB storage | 64GB, 3GB/ 4GB RAM |
| Rear Camera | Dual 12MP + 12MP | Quad – 12MP + 8MP + 2MP + 2MP |
| Front Camera | 12MP | 8MP |
| Battery | 4,000mAh | 5000mAh |
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Technology की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.