By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Technology
- Amazon Fab Phones Fest Sale Date 22 December Discount Up To 40 Percent On Smartphones In Amazon Sale
Amazon Fab Phones Fest Date: Amazon पर आ रही फैब फोन्स फेस्ट, स्मार्टफोन्स पर मिलेगा बंपर डिस्काउंट
Amazon Fab Phones Fest सेल में Apple से लेकर Samsung, Xiaomi, Redmi और OnePlus समेत अन्य कंपनियों के स्मार्टफोन पर शानदार ऑफर मिलेंगे.
Amazon Fab Phones Fest Date: फेस्टिव सीजन सेल के बाद ई-कॉमर्स कंपनियां अब ईयर एंड सेल लेकर आ रही हैं. फ्लिपकार्ट पर Big Saving Days सेल शुरू होने के ही Amazon ने Fab Phones Fest सेल की घोषणा कर दी है. अमेजन की यह सेल 22 दिसंबर को शुरू होगी, जो 25 दिसंबर तक चलेगी. इस सेल में स्मार्टफोन्स और एक्सेसरीज पर 40 पर्सेंट तक की छूट मिलेगी. Amazon Fab Phones Fest सेल में Apple से लेकर Samsung, Xiaomi, Redmi और OnePlus समेत अन्य कंपनियों के स्मार्टफोन पर कंपनी शानदार डिस्कांउट ऑफर देगी.
HDFC बैंक कार्ड्स पर अतिरिक्त छूट
अमेजन की फैब फोन्स फेस्ट में HDFC बैंक के कार्ड्स से पेमेंट करके फोन खरीदने पर 1500 रुपये तक का अतिरिक्त डिस्कांउट मिलेगा. यह ऑफर ईएमआई ट्रांजेक्शन पर भी मिलेगा. इसके अलावा ई-कॉमर्स कंपनी नो-कॉस्ट-ईएमआई और एक्सचेंज ऑफर की सुविधा भी देगी.
इन स्मार्टफोन्स पर तगड़ी छूट
अमेजन ने सेल पेज को लाइव कर दिया है, जिस पर सेल के दौरान भारी डिस्काउंट के साथ मिलने वाले फोन्स को लिस्ट किया गया है. इनमें Samsung Galaxy M51, OnePlus Nord, Samsung Galaxy M21, iPhone 11, Redmi 9 Prime, OnePlus 8T, Samsung Galaxy M31 और Redmi Note 9 Pro Max शामिल हैं. इन फोन्स पर मिलने वाली डील्स का खुलासा 19 दिसंबर को होगा.
इन प्रॉडक्ट्स पर भी मिलेगी छूट
अमेजन फैब फोन्स फेस्ट में स्मार्टफोन के अलावा कंपनी एक्सेसरीज पर भी डिस्काउंट ऑफर देगी. सेल के दौरान पावर बैंक, हेडसेट, केस, कवर, केबल और चार्जर जैसे प्रॉडक्ट भी छूट के साथ उपलब्ध होंगे. सेल पेज पर कुछ एक्सेसरीज भी लिस्ट की गई हैं, लेकिन इनकी कीमत का खुलासा अभी नहीं हुआ है.
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Technology की और अन्य ताजा-तरीन खबरें