Amazon Great Indian Festival 2020: Amazon की सेल शुरू, इन 5 स्मार्टफोन्स पर सबसे ज्यादा छूट

Amazon Great Indian Festival 2020: नया स्मार्टफोन खरीदने का मन बना रहे हैं, तो ऐमजॉन की सेल में शानदार मौका है.

Written by: Avanish Upadhyay
Updated: October 16, 2020, 2:52 PM IST

Amazon Great Indian Festival 2020 Sale की शुरुआत हो गई है. हालांकि, अभी यह सेल सिर्फ प्राइम मेंबर्स के लिए लाइव हुई है. 17 अक्टूबर से सेल सभी यूजर्स के लिए शुरू हो जाएगी. नया स्मार्टफोन खरीदने का मन बना रहे हैं, तो ऐमजॉन की सेल में शानदार मौका है. ऐमजॉन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में स्मार्टफोन्स पर भारी छूट मिल रही है. यहां हम आपको Amazon Great Indian Festival 2020 में सबसे ज्यादा डिस्काउंट के साथ मिल रहे टॉप 5 स्मार्टफोन्स के बारे में बता रहे हैं.

50 हजार से कम में iPhone 11
Amazon Great Indian Festival सेल के दौरान iPhone 11 पहली बार 50 हजार रुपये से कम कीमत में उपलब्ध है. 68,300 रुपये ओरिजनल कीमत वाला यह फोन सेल में 47,999 रुपये में मिल रहा है. ऐपल के इस शानदार फोन में रियर में 12 मेगापिक्सल के दो कैमरे और फ्रंट में 12 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है.

गैलेक्सी एस10 प्लस पर 34 हजार की छूट
सैमसंग गैलेक्सी एस10 प्लस पर ऐमजॉन की सेल में 34 हजार रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है. 79 हजार रुपये की कीमत वाला यह फोन सेल में 44,999 रुपये में बेचा जा रह है. सैमसंग के इस फ्लैगशिप स्मार्टफोन में 6.4 इंच डायनैमिक एमोलेड डिस्प्ले और ड्यूल फ्रंट कैमरे मिलते हैं.

71 हजार का फोन 40 हजार में 
सैमसंग गैलेक्सी एस10 ऐमजॉन की सेल में 39,999 रुपये में मिल रहा है. इस फोन की ओरिजनल कीमत 71 हजार रुपये है. ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान सैमसंग के इस स्मार्टफोन पर 31 हजार रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है. इस फोन में 6.1 इंच कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है.

OnePlus 7t Pro पर 10 हजार का डिस्काउंट
ऐमजॉन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान OnePlus 7t Pro पर 10 हजार रुपये का डिस्काउंट है. 53,999 रुपये वाला यह फोन सेल में 43,999 रुपये में बेचा जा रहा है. यह लिमिटेड पीरियड ऑफर है. साथ ही पुराना फोन एक्सचेंज करके इसे खरीदने पर 3 हजार रुपये तक की अतिरिक्त छूट है. वनप्लस का यह स्मार्टफोन कर्व्ड फ्लूइड 90Hz एमोलेड डिस्प्ले के साथ आता है.

Vivo V17 पर भी तगड़ी छूट
Vivo V17 स्मार्टफोन ऐमजॉन की सेल में 10 हजार रुपये डिस्काउंट के साथ 17,990 रुपये में मिल रहा है. इसकी ओरिजनल कीमत 27,990 रुपये है. इस स्मार्टफोन में 48 मेगापिक्सल क्वॉड रियर कैमरा सेटअप, ड्यूल इंजन फास्ट चार्जिंग के साथ 4500mAh बैटरी और क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 675 AIE ऑक्टा-कोर प्रोसेसर जैसी खूबियां हैं.

HDFC बैंक कार्ड्स से पेमेंट करने पर 10 पर्सेंट का एक्स्ट्रा डिस्काउंट
ऐमजॉन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान HDFC बैंक कार्ड्स से पेमेंट करके खरीदारी करने पर 10 पर्सेंट का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा. इसका मतलब इन फोन्स को डिस्काउंट के बाद जितनी कीमत में बेचा जा रहा है, HDFC बैंक कार्ड्स से पेमेंट करने पर उस पर भी 10 पर्सेंट की छूट मिलेगी. इसके अलावा एक्सचेंज ऑफर और नो-कॉस्ट-ईएमआई समेत कई अन्य ऑफर उपलब्ध हैं.

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Technology की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.