Amazon पर शुरू हुआ Apple Fest, भारी डिस्काउंट में खरीदें Mac और iPhone

6 से 12 मार्च तक ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन पर Apple Fest चल रहा है.

Published date india.com Published: March 6, 2018 5:36 PM IST
email india.com By Aman Gupta email india.com | Edited by Aman Gupta email india.com
Apple Fest on Amazon | Amazon पर शुरू हुआ Apple Fest, भारी डिस्काउंट में खरीदें Mac और iPhone

नई दिल्ली: अगर आप iPhone, Mac, iPad या Apple watch लेना चाह रहे हैं, लेकिन कीमत के बारे में सोचकर घबरा जाते हैं, तो परेशान मत होइए इस हफ्ते आपके पास ऐसा सुनहरा मौका है जब आप Apple के प्रॉडक्ट्स भारी डिस्काउंट्स में खरीद पाएंगे. दरअसल 6 से 12 मार्च तक ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन पर Apple Fest चल रहा है. इसमें आपको iPhone, iPad, Mac और Apple Watch की डील पर 1000 रुपए से लेकर 19,570 रुपए तक की छूट मिल रही है.

यहां हम Apple के 2017 में लॉन्च हुए फ्लैगशिप स्मार्टफोन iPhone X की बात करें तो इसके 64 जीबी वाले वैरिएंट पर 8000 रुपए की छूट मिल रही है, जिसके बाद 81,000 रुपए में इसे आप अपना बना सकते हैं. वहीं इसका 256 जीबी वाला वैरिएंट 4000 रुपए की छूट के साथ इसे 97,999 रुपए में खरीद सकेंगे. वैसे इनकी वास्तविक कीमत क्रमश: 89,000 और 1,02,000 है. यहां ये बात भी आपको बता देना जरूरी है कि कस्टम ड्यूटी बढ़ जाने के बाद इसे 64 जीबी वैरिएंट की कीमत 95,390 और 256 जीबी वैरिएंट की कीमत 1,08,930 रुपए हो गई है.

iPhone 8 का 64 जीबी वैरिएंट 9001 रुपए की छूट के साथ आपको 54,999 में मिल रहा है. वहीं इसके 256 जीबी वाले वैरिएंट पर 7,511 रुपए की छूट मिल रही है जो आपको 69,489 रुपए में मिल जाएगा. एक्सचेंज ऑफर के साथ यही फोन आपको 16,257 रुपए में भी मिल सकता है.

iPhone 7 का 32 जीबी वैरिएंट 8000 की छूट के बाद 41,999 रुपए में मिल रहा है. वहीं 256 जीबी वाले वैरिएंट पर 5,500 की छूट मिल रही है जिसे आप 68,900 रुपए में खरीद पाएंगे. इसके 32 जीबी वाले वैरिएंट को भी एक्सचेंज ऑफर के साथ 16, 257 रुपए तक में आप खरीद सकेंगे.

iPhone की पुरानी पीढ़ी के स्मार्टफोन iPhone 6, iPhone 6s और iPhone 6 प्लस भी सेल का हिस्सा हैं, जिन पर आपको क्रमश: 5,501 रुपये, 6,001 रुपये और 10,001 रुपये की छूट मिल रही है. इसके बाद इनकी कीमत कम होकर क्रमश: 23,999 रुपए, 33,999 रुपए और 38,999 रुपए हो गई है. इसके अलावा भारत में बना iPhone SE 8001 रुपए की छूट के बाद 17,999 रुपए में मिल रहा है.

एप्पल का i5 प्रोसेसर से लैस नया मैक बुक एयर 19,570 रुपए की छूट के बाद 57,630 रुपए में मिल रहा है. 9.7 इंच वाला iPad pro 14,782 रुपए की छूट के बाद 47,118 रुपए में खरीदा जा सकेगा. Apple watch 3 1000 रुपए की छूट के बाद 30900 रुपए में उपलब्ध है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Technology की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.