EnglishHindi

Apple का ios 18 अपडेट आईफोन के इतिहास में 'सबसे बड़ा'

ios 18 अपडेट इस साल जून में आने की उम्मीद है और इसके साथ AI बेस्ड कई फीचर्स यूजर्स को मिलेंगे.

Written by: Vandanaa Bharti
Published: January 30, 2024, 6:00 PM IST

Apple का आने वाला आईओएस 18 सॉफ्टवेयर अपडेट, जिसकी घोषणा जून में कंपनी के वार्षिक इवेंट में होने की उम्मीद है, कंपनी के इतिहास में “सबसे बड़ा” अपडेट हो सकता है. ब्लूमबर्ग के मार्क गुरमन ने एक रिपोर्ट में ये बात कही है. गुरमन ने अपने लेटेस्ट पावर ऑन न्यूजलेटर में लिखा, “मुझे बताया गया है कि नए ऑपरेटिंग सिस्टम को कंपनी के इतिहास में सबसे बड़े आईओएस अपडेट में से एक के रूप में देखा जा रह है – अगर सबसे बड़ा नहीं तो.”

उन्होंने कहा, “जून में ऐप्पल का डेवलपर्स सम्मेलन काफी रोमांचक होना चाहिए.”

हालांकि, लेटेस्ट रिपोर्ट में कोई जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन गुरमन ने पहले बताया था कि एप्पल सिरी का एक नया वर्जन जारी करने का इरादा रखता है जो एक नई AI प्रणाली का उपयोग करता है.

टेक दिग्गज ने नई क्षमताओं को जारी करने की भी उम्मीद जताई है जो सिरी और मैसेज ऐप के वाक्यों और फील्ड प्रश्नों को खुद ही पूरा करने की क्षमता को बढ़ावा देगी.

आईओएस 18 अपडेट में संभवतः आरसीएस क्षमता हो सकती है. Apple ने पिछले साल नवंबर में घोषणा की थी कि उसे 2024 में आईओएस में आरसीएस समर्थन जोड़ने की उम्मीद है.

इनपुट आईएएनएस

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

Tags:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Technology की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.