Apple Let Loose Event 2024 में लॉन्च हुआ Apple iPad Pro, मिलेंगे कमाल के फीचर्स

Apple Let Loose Event 2024: इस इवेंट के तहत Apple ने आखिरकार अपना नया डिवाइस iPad Pro 2024 बाजार में लॉन्च कर दिया है. जो कि कई दमदार फीचर्स से लैस है.

Written by: Renu Yadav
Published: May 8, 2024, 3:42 PM IST

Apple Let Loose Event 2024: यूजर्स के बीच Apple डिवाइस बहुत ही लोकप्रिय हैं और यूजर्स के इसी क्रेज को देखते हुए कंपनी ने अपने ‘Apple Let Loose Event 2024’ के तहत नया फ्लैगशिप टैबलेट iPad Pro (2024) लॉन्च कर दिया है. एप्पल के M4 चिपसेट पर आधारित इस टैबलेट को 11 इंच और 13 इंच दो मॉडल में लॉन्च किया गया है. यह कंपनी का पहला अर्फोडेबल iPad Pro है जिसे tandem OLED panel के साथ पेश किया गया है. आइए जानते हैं iPad Pro के 5 फीचर्स के बारे में जो इसे खास बनाते हैं.

AI सपोर्ट

Apple ने अपने नए iPad Pro में AI सपोर्ट दिया है. जिसे लेकर कंपनी का कहना है इसमें उपयोग किया गया M4 chipset most powerful neural engine to date के साथ आता है जो कि 38 trillion operations per second के लिए भी capable है. एप्पल का कहना है कि M4 chipset किसी AI PC से भी ज्यादा तेज है और इस iPAD में AI-enabled tasks काफी तेजी से परफॉर्म कर सकते हैं.

M4 Chipset का उपयोग

Apple ने iPad Pro के साथ पहली बार M4 Chipset लॉन्च किया है. कंपनी का नया प्रोसेसर 3-नैनोमीटर टेक्नोलॉजी पर काम करता है और यह power efficient भी है. इसके अलावा M2 Chipset की तुलना में M4 Chipset डेढ गुना यानी 1.5x CPU performance को improve करता है. लेटेस्ट प्रोसेसर नए डिस्प्ले इंजन के साथ आता है जो कि आपको नए OLED Ultra Retina XDR डिस्प्ले पर बेहतर कलर, ब्राइटनेस और टच करने पर एक सटीक प्रतिक्रिया देता हुआ नजर आएगा.

OLED डिस्प्ले

Apple iPad Pro में कंपनी ने OLED Panel इस्तेमाल किया है. इसमें OLED Ultra Retina XDR display के साथ tandem OLED technology दी है, जो कि दो OLED पैनल्स की लाइट की मदद से फुल-स्क्रीन पर ब्राइटनेस प्रोवाइड करता है. Apple का कहना है कि Tandem OLED तकनीक फोटो और वीडियो को ब्राइटनर दिखाने में मदद करती है. सबसे खास बात है कि shadows या low light में भी ली गई फोटो और वीडियो में भी ब्राइटनर नजर आएगी.

सबसे पतला एप्पल प्रोडक्ट

Apple iPad Pro की बात करें तो यह Apple का अभी तक का सबसे प​तला प्रोडक्ट है. कंपनी ने ipad pro range की thickness काफी कम की है. 11-इंच का ये मॉडल सिर्फ 5.33 mm thick है. जबकि 13-इंच वेरिएंट 5.1 mm Thick है. स्लिम होने की वजह से इसका वजन भी काफी कम है.

शामिल हैं नई एक्सेसरीज

Apple ने iPad Pro 2024 के साथ कई नई एक्सेसरीज को भी पेश किया है. जिसमें Magic Keyboard और Apple Pencil Pro शामिल हैं. Magic Keyboard को iPad Pro से magnetically अटैच किया जा सकता है. इसमें दिया गया स्मार्ट कनेक्टर ब्लूटूथ के माध्यम से कनेक्ट करने की आवश्यकता को खत्म कर देता है. नए एक्सेसरीज में नए फंक्शन के साथ बटन्स दिए गए हैं जो कि screen brightness और volume controls हैं. साथ ही इसमें बड़ा ट्रैकपैड दिया है. कंपनी का कहना है कि Magic Keyboard को इस तरह डिजाइन किया गया है कि इस्तेमाल करने के दौरान यह आपको काफी हद तक नए MacBook जैसा फील देगा.

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Technology की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.