iPhone 13 की कीमत में हुई जबरदस्त कटौती, जानिए अब इतना सस्ता मिल रहा है ये डिवाइस

iPhone 13 खरीदने वालों को यह जानकर खुशी होगी कि इस डिवाइस की कीमत में भारी कटौती की गई है और अब इसे बेहद ही कम कीमत में खरीदने का मौका मिल रहा है.

Published date india.com Updated: November 16, 2021 11:07 AM IST
iPhone 13 की कीमत में हुई जबरदस्त कटौती, जानिए अब इतना सस्ता मिल रहा है ये डिवाइस

Apple iPhone 13 की कीमत में जबरदस्त कटौती की गई है और इसका लाभ उठाकर भारतीय इस डिवाइस को कम कीमत में घर ले जा सकते हैं. बता दें कि इस छूट का लाभ Apple डिस्ट्रिब्यूटर्स की आधिकारिक वेबसाइट IndiaiStore.com पर उठाया जा सकता है. iPhone 13 को भारत में 79,900 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया था और अधिक कीमत होने के कारण कई यूजर्स इसे अफोर्ड नहीं कर सकते. लेकिन यदि आप iPhone 13 को खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो यह आपके लिए बेहद ही शानदार मौका है.

iPhone 13 की कीमत में कटौती
iPhone 13 का 128GB मॉडल अब मात्र 55,990 रुपये में उपलब्ध हो रहा है, जबकि इसे 79,900 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया था. अगर आप भी इस छूट का लाभ उठाना चाहते हैं तो Apple डिस्ट्रिब्यूटर्स की आधिकारिक वेबसाइट IndiaiStore.com पर जा सकते हैं. जहां आपको कई शानदार ऑफर का लाभ उठाने का मौका मिलेगा. यदि आप इस स्मार्टफोन को खरीदने के लिए HDFC बैंक कार्ड से पेमेंट करते हैं तो आपको 6,000 रुपये की छूट मिलेगी. लेकिन यह छूट तभी लागू होगी जब आप ईएमआई का विकल्प चुनेंगे.

अगर आप iPhone 13 को 55,990 रुपये में खरीदना चाहते हैं तो आपको अपना iPhone एक्सचेंज में देना होगा. यदि वह अच्छी कंडीशन में है तो आपको 18,000 रुपये की छूट मिलेगी. इसके अलावा आपको 3,000 रुपये का एक्सचेंज इंटसेंटिव भी मिलेगा. इन सभी ऑफर्स का लाभ उठाने के बाद डिवाइस की कीमत घटकर मात्र 55,990 रुपये हो जाएगी. स्पष्ट कर दें कि एक्सचेंज ऑफर केवल Cashify और Servify पर ही लागू होगा.

iPhone 13 के स्पेसिफिकेशन्स
iPhone 13 में 6.1 इंच की डिस्प्ले दी गई है और यह A15 बायोनिक चिपसेट पर काम करता है. फोटोग्राफी के लिए इसमें ड्यूल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. इसमें 12MP का प्राइमरी सेंसर और 12MP अल्ट्रा वाइड लेंस मौजूद है. जबकि फोन का फ्रंट कैमरा 12MP का है. यह फोन स्टारलाइट, मिडनाइट, ब्लू, पिंक और रेड कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Technology की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.