By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Technology
- Apple Iphone 13 Launched With Powerful Battery Know Price And Specifications
iPhone 13 का इंतजार हुआ खत्म, लॉन्च हुआ दमदार फीचर्स वाला डिवाइस, जानिए कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
iPhone 13 को पिंक कलर वेरिएंट में लॉन्च किया गया है जो कि यूजर्स को काफी पसंद आने वाला है. iPhone 13 सीरीज में आपको फेस आईडी सेंसर की सुविधा मिलेगी.
iPhone 13 Launch: Apple के इवेंट पर दुनियाभर के यूजर्स की नजर रहती है और इसकी मुख्य वजह हर साल लॉन्च किया जाने वाला iPhone डिवाइस है. इस बार भी यूजर्स नए iPhone 13 सीरीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. लॉन्च से पहले इस डिवाइस को लेकर कई लीक्स व खुलासे सामने आ चुके हैं. वहीं यूजर्स के लिए खुशखबरी है कि कंपनी ने आधिकारिक तौर पर iPhone 13 से पर्दा उठा दिया है. इसमें आपको पिछले डिवाइस की तुलना में कई अपग्रेडेड और दमदार फीचर्स की सुविधा मिलेगी. जो कि आपको बेहद ही खास और अलग एक्सपीरियंस प्रदान करेंगे.
iPhone 13: कीमत और उपलब्धता
iPhone 13 के बेस मॉडल की कीमत $799 यानि करीब 58,800 रुपये है. इसमें 128GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है. वहीं 256GB मॉडल की कीमत $899 यानि करीब 66,100 रुपये है. जबकि टॉप एंड मॉडल में 512GB स्टोरेज दी गई है और इसकी कीमत $999 यानि लगभग 73,500 रुपये है. यह डिवाइस पिंक के अलावा ब्लू, मिडनाइट, स्टारलाइट और रेड कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा.
iPhone 13: मौजूद हैं कई खास फीचर्स
iPhone 13 में दिए गए फीचर्स पर नजर डालें तो इस डिवाइस को A15 Bionic chipset पर पेश किया गया है और इसमें आपको 2 हाई कोर परफॉर्मेंस के साथ six-core CPU मिलेगा. इसमें उपयोग किया गया डिस्प्ले 1200 निट्स ब्राइटनेस के साथ आता है और यूजर्स को बेहतरीन व्यूइंग एक्सपीरियंस प्रदान करता है. iPhone 13 में आपको पिछले डिवाइसेज की तुलना में बेहतर और शानदार कैमरा क्वालिटी मिलेगी. इसकी मदद से आप लो लाइट में भी खूबसूरत फोटो क्लिक कर सकेंगे. फोन के कैमरे में खास फीचर्स के तौर पर सिनेमैटिक मोड की सुविधा दी गई है जिसकी मदद से सब्जेक्ट के हिलने पर भी कैमरा सब्जेक्ट पर फोकर कर सकेगा. इसमें आपको 6.1 इंच की सुपर रेटिना एक्सडीआर डिस्प्ले मिलेगी. जो कि 1200 nits of brightness के साथ आती है और एचडीआर कंटेंट में शानदार एक्सपीरियंस प्रदान करती है. इसके अलावा फोन में सिक्योरिटी के लिए टच आईडी और फेस आईडी फीचर की भी सुविधा दी गई है.
Also Read:
-
समंदर की गहराई में उतरा रोबोट, 2.4 किलोमीटर नीचे दिखी 400 साल पुरानी रहस्यमयी चीज; जिसे देख चौंके लोग!
-
समंदर की गहराई में उतरा रोबोट, 2.4 किलोमीटर नीचे दिखी 400 साल पुरानी रहस्यमयी चीज; जिसे देख चौंके लोग!
-
सावधान! फोन में लगा प्राइवेसी टेम्पर्ड ग्लास बना सकता है खतरा, नुकसान जानेंगे तो तुरंत उतार फेकेंगे
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Technology की और अन्य ताजा-तरीन खबरें