iPhone यूजर्स के लिए बड़ी खबर! iPhone 12 से कम होगी iPhone 13 की कीमत, जानिए संभावित स्पेसिफिकेशन्स

iPhone 13 सीरीज जल्द ही बाजार में दस्तक देने वाली है और इसे लेकर अभी तक कई लीक्स व खुलासे सामने आ चुके हैं.

Published date india.com Updated: August 30, 2021 2:45 PM IST
iphone 12 series

Apple हर साल की तरह इस बार भी अपने यूजर्स के लिए नई iPhone 13 सीरीज को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है. सामने आई रिपोर्ट्स के अनुसार iPhone 13 सीरीज अगले महीने यानि सितंबर में लॉन्च करने वाली है और इस सीरीज के तहत 4 मॉडल लॉन्च किए जा सकते हैं. इसमें iPhone 13 Mini, iPhone 13, iPhone 13 Pro और iPhone 13 Pro Max शामिल हैं. हालांकि, अभी तक कंपनी ने इसकी लॉन्च डेट का खुलासा नहीं किया है. लेकिन कुछ रिपोर्ट्स में iPhone 13 सीरीज की कीमत का खुलासा हो गया है. सबसे खास बात है कि iPhone 13 की कीमत iPhone 12 से भी कम होगी जो कि यूजर्स के लिए बेहद ही खुशी की बात है.

iPhone 12 से भी सस्ता होगा iPhone 13
सामने आई लीक्स के अनुसार iPhone 13 को बाजार में बेहद ही कम कीमत में लॉन्च किया जाएगा और इसकी कीमत iPhone 12 से भी कम होगी. iPhone 13 के 4GB रैम मॉडल की कीमत $973 यानि करीब 71,512 रुपये होगी. जो कि iPhone 12 की कीमत से 3,000 रुपये से सस्ता है. वहीं iPhone 13 के 128GB मॉडल को बाजार में $1051 यानि 77,254 रुपये और 256GB मॉडल की कीमत $1174 यानि 86,285 रुपये हो सकती है.

iPhone 13 Mini की संभावित कीमत
iPhone 13 Mini बाजार में तीन स्टोरेज वेरिएंट में उपलब्ध होगा. इसके 64GB मॉडल की कीमत $850 यानि करीब 62,472 रुपये हो सकती है. जबकि 128GB मॉडल को $927 यानि लगभग 68,132 रुपये और 256GB मॉडल की कीमत $1051 यानि 77,245 रुपये हो सकती है.

iPhone 13 Pro की संभावित कीमत
iPhone 13 Pro के 128GB मॉडल को बाजार में $1313 यानि करीब 96,501 रुपये की कीमत में लॉन्च किया जा सकता है. जबकि 512GB मॉडल की कीमत $1622 यानि करीब 1,19,212 रुपये और 1TB मॉडल की कीमत $2055 यानि लगभग 1,51,036 रुपये हो सकती है.

iphone 13 Pro Max की संभावित कीमत
iphone 13 Pro Max के 128GB मॉडल की कीमत $1437 करीब 1,05,615 रुपये, 512GB मॉडल की कीमत $1746 यानि लगभग 1,28,325 रुपये और 1TB मॉडल की कीमत $2179 यानि करीब 1,60,150 रुपये हो सकती है.

iPhone 13 के संभावित फीचर्स
iPhone 13 सीरीज को लेकर अब तक सामने आई लीक्स के अनुसार इन सभी मॉडल्स के स्क्रीन साइज में अंतर देखने को मिलेगा. ये डिवाइस 120Hz की हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले के साथ आएंगे. सिक्योरिटी के लिए इनमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस आईडी दिया जा सकता है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Technology की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.