By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Technology
- Apple Iphone 13 Pro Max Get Huge Discount Here Are The Details
iPhone 13 Pro Max पर मिल रहा है 60 हजार रुपये का डिस्काउंट, बिना देर किए आज ही खरीदें
iPhone 13 Pro Max पर मिल रहे डिस्काउंट का लाभ उठाकर आप इस डिवाइस को मात्र 22 हजार रुपये में घर ले जा सकते हैं. यहां हम आपको डिवाइस पर मिलने वाले डिस्काउंट के बारे में डिटेल से बताएंगे.
Apple iPhone 13 Pro Max Discount: iPhone 13 Pro Max की कीमत देखकर कई बार लोग इसे चाहकर भी नहीं खरीद पाते. ऐसे में यदि हम आपसे कहें कि यह डिवाइस मात्र 22 हजार रुपये में मिल रहा है तो आपकी खुशी को ठिकाना नहीं रहेगा. जी, हां वाकई आप iPhone 13 Pro Max को बेहद ही कम कीमत में खरीद सकते हैं. iPhone 13 Pro Max पर डिस्काउंट की सुविधा अमेरिका की एक लोकप्रिय टेलिकॉम कंपनी दे रही है. (Apple iPhone 13 Pro Max Price in India) आइए जानते हैं इसके बारे में डिटेल से.
टेलिकॉम कंपनी दे रही है छूट
अमेरिका की लोकप्रिय टेलिकॉम कंपनी AT&T ने Apple डिवाइसेज पर 800 डॉलर यानि करीब 60,707 रुपये की छूट की घोषणा की है. साथ ही यह भी स्पष्ट किया है कि इस डील का लाभ केवल वही लोग उठा सकते हैं जो कि मौजूदा डिवाइस में ट्रेड (Exchange Offer on Smartphone) करना चाहते हैं. यानि यह एक एक्सचेंज ऑफर है और इसके तहत आप अपना पुराना डिवाइस देकर नया iPhone 13 Pro Max कम कीमत में खरीद सकते हैं. बता दें कि यह सुविधा केवल अमेरिका में ही उपलब्ध है.
सस्ते में खरीदे iPhone 13 Pro Max
AT&T के ऑफर का लाभ उठाकर आप iPhone 13 Pro Max को कम कीमत में खरीद सकते हैं. iPhone 13 Pro Max पर 800 डॉलर यानि 60,707 रुपये की छूट दी जा रही है, जिसके बाद यह डिवाइस आपको करीब 22 हजार रुपये में उपलब्ध हो जाएगा. इस ऑफर को प्राप्त करने के लिए आपको AT&T पोस्टपेड अनलिमिटेड वॉयस डाटा का नया कनेक्शन लेना होगा. इसके बाद AT&T की वेबसाइट पर जाकर वहां दिए डील पेज पर जाएं. यहां आपको डील से जुड़ी सभी डिटेल मिलेंगी. इसके अलावा डिवाइस को 36 महीने की ईमआई विकल्प के साथ भी खरीदा जा सकता है.
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Technology की और अन्य ताजा-तरीन खबरें