iPhone 13 का इंतजार खत्म, इस दिन लॉन्च होगा ये डिवाइस, मिलेंगे कई दमदार फीचर्स

iPhone 13 की लॉन्च डेट से लेकर फीचर्स कुछ अहम जान​कारियां सामने आ चुकी हैं. इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले दी जा सकती है.

Updated: August 28, 2021, 12:05 PM IST

Apple हर साल अपनी नई iPhone सीरीज बाजार में उतारती है और यूजर्स को भी नई iPhone सीरीज का बेसब्री से इंतजार रहता है. इस बार कंपनी iPhone 13 सीरीज को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है. अब तक इसे लेकर कई लीक्स सामने आ चुके हैं और उनके मुताबिक iPhone 13 में कई शानदार फीचर्स की सुविधा मिल सकती है. इस सीरीज के तहत कंपनी iPhone 13 Mini, iPhone 13, iPhone 13 Pro और iPhone 13 Pro Max को लॉन्च कर सकती है. जिनमें अलग-अलग स्क्रीन साइज मिलेंगे. वहीं अब iPhone 13 सीरीज की लॉन्च डेट सामने आ गई है और यूजर्स का इंतजार खत्म होने वाला है.

सामने आई रिपोर्ट के अनुसार iPhone 13 सीरीज 17 सितंबर को लॉन्च की जाएगी. इसके साथ ही कंपनी AirPods को भी लॉन्च करने की तैयारी कर रही है जो कि 30 सितंबर को दस्तक देगा. चीन की माइक्रोब्लॉगिंग साइट वेइबो पर दी गई जानकारी के अनुसार एक टिप्स्टर ने खुलासा किया है कंपनी 17 सितंबर को iPhone 13 सीरीज के तहत चार मॉडल लॉन्च करने वाली है. हालांकि, कंपनी ने इस बारे में आधिकारिक तौर पर कोई खुलासा नहीं किया है.

iPhone 13 के संभावित स्पेसिफिकेशन्स
iPhone 13 सीरीज के तहत iPhone 13 Mini, iPhone 13, iPhone 13 Pro और iPhone 13 Pro Max को लॉन्च किया जाएगा. इन सभी मॉडल में स्क्रीन साइज का अंतर देखने को मिलेगा. iPhone 13 को लेकर अब तक सामने आई लीक्स के अनुसार इसमें 120Hz की हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले दी जाएगी. सिक्योरिटी के लिए इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस आईडी दिया जा सकता है. एक रिपोर्ट के अनुसार अपकमिंग iPhone 13 सीरीज में वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए बोकेह इफेक्ट की सुविधा मिलेगी जो कि वीडियो की क्वालिटी को बेहतर बनाएगा. डिजाइन के मामले में कंपनी इसमें कोई बदलाव नहीं करने वाली. लेकिन iPhone 13 सीरीज में कई शानदार फीचर्स की सुविधा दी जा सकती है. इसके अलावा डिवाइस में पहली बार 1TB तक स्टोरेज वेरिएंट मिल सकता है.

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Technology की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.