Apple iPhone 13 Series Price in India: iPhone 13 सीरीज की भारतीय कीमत का खुलासा, इस दिन सेल के लिए होंगे उपलब्ध

iPhone 13 और iPhone 13 Pro को भारत में 17 सितंबर से प्री-बुकिंग के लिए उपलब्ध कराया जाएगा. ये भारतीय वेबसाइट पर लिस्ट हो चुके हैं.

Published date india.com Updated: September 15, 2021 12:40 PM IST
Apple iPhone 13 Series Price in India: iPhone 13 सीरीज की भारतीय कीमत का खुलासा, इस दिन सेल के लिए होंगे उपलब्ध

Apple ने कल यानि 14 सितंबर को आयोजित किए गए वर्चुअली इवेंट में कंपनी ने मोस्ट अवेटेड iPhone 13 सीरीज को लॉन्च कर दिया है. इस सीरीज का भारतीय यूजर्स भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इंतजार कर रहे यूजर्स के लिए खुशखबरी है कि कंपनी ने iPhone 13 सीरीज की भारतीय कीमत के साथ ही इसकी सेल और उपलब्धता का भी खुलासा कर दिया है. बता दें कि कंपनी ने इस सीरीज के तहत चार अलग-अलग मॉडल बाजार में उतारे हैं, इसमें iPhone 13, iPhone 13 mini, iPhone 13 Pro और iPhone 13 Pro Max शामिल हैं. आइए जानते हैं इनकी भारतीय कीमत और उपलब्धता के बारे में डिटेल से.

iPhone 13, iPhone 13 mini, iPhone 13 Pro और iPhone 13 Pro Max: कीमत और उपलब्धता
iPhone 13 और iPhone 13 mini को तीन अलग-अलग स्टोरेज मॉडल में लॉन्च किया गया है. iPhone 13 के 128GB मॉडल की कीमत 79,900 रुपये और 256GB मॉडल की कीमत 89,900 रुपये है. जबकि iPhone 13 mini के 128GB मॉडल को 69,900 रुपये और 256GB मॉडल को भारत में 79,900 रुपये में लॉन्च किया गया है. वहीं iPhone 13 Pro की बात करें तो इसके 128GB मॉडल की कीमत 1,19,900 रुपये है. जबकि 256GB मॉडल को 1,29,900 रुपये, 512GB मॉडल की कीमत 1,49,900 रुपये और 1TB मॉडल की कीमत 1,69,900 रुपये है.

iPhone 13 Pro Max की बात करें तो इसका 128GB मॉडल की कीमत 1,29,900 रुपये, 256GB मॉडल की कीमत 1,39,900 रुपये, 512GB मॉडल की कीमत 1,59,900 रुपये है. जबकि 1TB मॉडल को 1,79,900 रुपये में लॉन्च किया गया है. भारतीय बाजार में ये चारों मॉडल 17 सितंबर से प्री-बुकिंग के लिए उपलब्ध होंगे और 24 सितंबर से इन्हें सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा.

iPhone 13, iPhone 13 mini, iPhone 13 Pro और iPhone 13 Pro Max: फीचर्स
iPhone 13 सीरीज के चारों मॉडल्स को A15 Bionic चिपसेट पर पेश किया गया है और इनमें आपको स्क्रीन साइज का अंतर देखने को मिलेगा. iPhone 13 mini और iPhone 13 Pro में उपयोग की गई बैटरी पिछले डिवाइसेज की तुलना में 1.5 घंटे अधिक बैटरी बैकअप प्रदान करने में सक्षम है. जबकि iPhone 13 और iPhone 13 Pro मॉडल में 2.5 घंटे का बैकअप अधिक मिलेगा. खास बात है कि iPhone 13 और iPhone 13 Pro कंपनी के पहले डिवाइस हैं जिनमें आपको 1TB तक स्टोरेज क्षमता मिलेगी.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Technology की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.