Apple Iphone 15 Price Cut In India Now Available Cheaper Know The Discount And Offer
iPhone 15 की कीमत में भारी कटौती, अब सस्ता मिल रहा है यह महंगा डिवाइस, जल्दी करें ऑर्डर
iPhone 15 में फास्ट प्रोसेसर और शानदार कैमरा क्वालिटी समेत कई लेटेस्ट फीचर्स दिए गए हैं जो कि इस डिवाइस को बहुत ही खास बनाते हैं. अगर आप भी इसे खरीदना चाहते हैं यह अच्छा मौका है.
Apple iPhone 15 Price Drop: फिलहाल iPhone की लेटेस्ट सीरीज iPhone 15 है और इस सीरीज के सभी डिवाइस शानदार फीचर्स से लैस हैं. इसलिए यूजर्स के बीच iPhone 15 खरीदने का अलग ही क्रेज देखा जा सकता है. अगर आप काफी समय से iPhone 15 खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो आपको इससे अच्छा मौका दुबारा नहीं मिलेगा. क्योंकि इस डिवाइस की कीमत में भारी कटौती की गई है और अब यह बहुत ही कम कीमत में सेल के लिए उपलब्ध है. इसे आप ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon India से खरीद सकते हैं.
iPhone 15 हुआ सस्ता
Amazon India पर iPhone 15 नई कीमत के साथ लिस्टेड है. इस डिवाइस के 128GB मॉडल की ओरिजनल की कीमत 79,900 रुपये है लेकिन ई-कॉमर्स साइट पर यह 70,999 रुपये की कीमत में लिस्टेड है. यानि डिवाइस पर 11 प्रतिशत का डिस्काउंट दिया गया है.
मिल रहे हैं कई ऑफर
iPhone 15 के साथ यूजर्स कई जबरदस्त ऑफर्स का भी लाभ उठा सकते हैं. इसके अलावा SBI और ICICI Credit Card पर 4,000 रुपये का इंस्टैंट डिस्काउंट दिया जा रहा है. जिसके बाद इस डिवाइस की कीमत घटकर 66,999 रुपये हो जाएगा. इतना ही नहीं iPhone 15 पर 38,700 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी दिया जा रहा है. जिसके बाद फोन की कीमत मात्र 32,299 रुपये हो जाएगी. लेकिन स्पष्ट कर दें कि एक्सचेंज ऑफर में मिल रही कीमत आपके पुराने डिवाइस के मॉडल और कंडीशन पर डिपेंड करती है.
iPhone 15 के फीचर्स
iPhone 15 में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है औ इसका प्राइमरी सेंसर 48MP का है. शानदार फोटोग्राफी के लिए इसमें पोट्रेट मोड दिया गया है और फोन का कैमरा कम रोशनी में भी बेहतरीन फोटो क्लिक कर सकता है. इसमें पावरफुल A16 बायोनिक चिप लगा हुआ है और पुराने लाइटनिंग पोर्ट की बजाय USB Type-C मौजूद है. iPhone 15 की बैटरी एक बार चार्ज होने पर पूरे दिन आराम से चलती है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Technology की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.