कलर क्यों छोड़ रहा है डेढ़ लाख का iPhone 17 Pro? यूजर्स की शिकायतों पर आया एप्पल का रिएक्शन

Apple ने हाल ही में अपनी नई iPhone 17 सीरीज लॉन्च की है, जिसमें iPhone 17 Pro का Cosmic Orange वेरिएंट सबसे ज्यादा लोकप्रिय रहा लेकिन इसको लेकर यूजर्स ने शिकायत की है की ये फोन अब रंग छोड़ रहा है.

Published date india.com Published: October 24, 2025 10:50 PM IST
iphone 17 pro
iphone 17 pro

Apple ने हाल ही में अपनी नई iPhone 17 सीरीज लॉन्च की है, जिसमें iPhone 17 Pro का Cosmic Orange वेरिएंट सबसे ज्यादा लोकप्रिय रहा. लेकिन कुछ यूजर्स ने सोशल मीडिया पर शिकायत की है कि उनका फोन धीरे-धीरे नारंगी से गुलाबी या रोज-गोल्ड टोन में बदल रहा है. इस समस्या ने यूजर्स के बीच चिंता बढ़ा दी है और कई लोग इसे लेकर Reddit और X जैसी प्लेटफॉर्म पर अपनी शिकायतें साझा कर रहे हैं. एपल ने इस समस्या से बचने और अपने फोन की देखभाल के लिए तरीका भी बताया है.

सिर्फ चार दिन में फीका पड़ गया iPhone 17 Pro का रंग

यूजर्स का कहना है कि रंग बदलने की प्रक्रिया विशेष रूप से फोन के एल्युमिनियम फ्रेम और कैमरा प्लेटो में दिखाई दे रही है. शुरुआत में Reddit के यूजर “DakAttack316” ने बताया कि उनका iPhone 17 Pro Max कुछ दिनों में हल्का गुलाबी दिखाई देने लगा. ज्यादातर यूजर्स ने कहा कि फोन के ग्लास बैक का रंग वैसा ही है, लेकिन बाहरी हिस्सों में पिंक टोन धीरे-धीरे दिखाई दे रहा है. कुछ यूजर्स ने तो दावा किया कि आधिकारिक एपल क्लियर केस में फोन रखने के बावजूद सिर्फ चार दिन में रंग फीका पड़ गया.

क्यों रंग छोड़ रहा है iPhone 17 Pro?

एपल ने इस मुद्दे पर सपोर्ट डॉक्युमेंट जारी किया है, जिसमें कहा गया है कि फोन को ऐसे किसी भी क्लीनर से साफ न करें जिसमें हाइड्रोजन पेरोक्साइड या ब्लीच मौजूद हो. कंपनी ने सुझाव दिया है कि iPhone को धीरे-धीरे 70% आइसोप्रोपिल अल्कोहल, 75% एथिल अल्कोहल या Clorox Disinfecting Wipes से साफ किया जाए. इसके बाद हल्के गीले, लिंट-फ्री कपड़े से पोछा जाना चाहिए. फोन के किसी भी पोर्ट में नमी नहीं जानी चाहिए और इसे किसी भी क्लीनिंग लिक्विड में डुबाना बिल्कुल भी नहीं चाहिए.

यूजर्स के शिकायत पर एप्पल ने क्या कहा?

मैटेरियल एक्सपर्ट्स के अनुसार, iPhone 17 Pro Cosmic Orange का रंग बदलना एल्युमिनियम की एनोडाइजिंग प्रक्रिया से जुड़ा हो सकता है. इस प्रक्रिया में रंगीन डाई को ऑक्साइड लेयर में सील किया जाता है. अगर यह लेयर UV लाइट या रासायनिक पदार्थों के संपर्क में आती है, तो रंग धीरे-धीरे बदल सकता है. दिलचस्प बात यह है कि यह समस्या केवल Cosmic Orange मॉडल में देखी गई है, जबकि Titanium और Blue वेरिएंट में ऐसा नहीं हुआ. एपल ने अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है, लेकिन कई यूजर्स ने बताया कि Apple Support ने उनकी शिकायत पर डिवाइस रिप्लेस कर दिया. इससे यह साफ लगता है कि कंपनी इस मामले को गंभीरता से ले रही है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Technology की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.