Apple ने दिया शानदार तोहफा! iPhone 13 से iPhone 15 तक सभी मॉडल्स कर दिए सस्ते

हाल ही पेश हुए आम बजट का असर Apple पर दिखने लगा है क्योंकि कंपनी ने अपने सभी iPhone डिवाइसेज की कीमतों को कम कर दिया है.

Written by: Renu Yadav
Updated: July 26, 2024, 6:24 PM IST

Apple iPhone Price Drop in India: दुनियाभर में iPhone के चाहने वालों की कमी नहीं है और आजकल हर कोई iPhone डिवाइस खरीदना चाहता है. क्योंकि इसमें यूजर्स को सिक्योरिटी के साथ ही शानदार फोटोग्राफी एक्सपीरियंस भी मिलता है. जल्द ही कंपनी बाजार में अपनी नई iPhone 16 सीरीज को भी पेश कर सकती है जिसे लेकर आए दिन खबरें सामने आती रहती हैं. iPhone 16 से पहले Apple ने यूजर्स को शानदार तोहफा देते हुए अपने सभी iPhone डिवाइसेज की कीमत को कम कर दिया है. अचानक iPhone की कीमतों का कम हो जाना यूजर्स के लिए किसी बड़ी खुशखबरी से कम नहीं है. आइए जानते हैं iPhone के किस मॉडल की कीमत हुई कितनी.

iPhone की कीमतों में भारी कटौती

इकॉनोमिक्स टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार इंडियन मार्केट में Apple ने अपने iPhone डिवाइसेज की कीमतों की 3 से 4 प्रतिशत तक की कटौती की है. जिसके बाद iPhone की कीमतें 5,100 रुपये से लेकर 6,000 रुपये तक कम हो गई है. अब यूजर्स अपने पसंदीदा मॉडल्स को बेहद ही कम कीमत में घर ले जा सकते हैं. बता दें कि iPhone के प्रो मॉडल अब पहले से काफी सस्ता मिलेगा. जबकि iPhone 13, iPhone 14 और iPhone 15 भी अब 3,000 रुपये सस्ते हो गए हैं. वहीं iPhone SE की कीमत में भी 2,300 रुपये की कटौती की गई है.

अगर आप काफी समय से iPhone खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो समझिए जल्द ही आपका यह सपना पूरा होने वाला है. हालांकि, कंपनी वेबसाइट या ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर iPhone मॉडल्स पुरानी कीमतों के साथ ही लिस्टेड हैं. अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि नई कीमतें कब से लागू होंगी.

पहली बार कम हुई कीमतें

बता दें कि ऐसा पहली बार हुआ है जब Apple ने अपने लगभग सभी iPhone मॉडल्स की कीमतों को कम कर दिया है. आमतौर पर कंपनी नई iPhone सीरीज लॉन्च होने के बाद कुछ पुराने मॉडल्स को बाजार से डिस्कंटीन्यू कर देती है. हालांकि, इस तरह iPhone की कीमतें कम होना यूजर्स के लिए अच्छी खबर है.

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Technology की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.