WWDC 2024: Apple ने अपने नये iOS 18 को लॉन्च कर दिया है. Apple ने इसकी लॉन्चिग के साथ ही इसके फीचर्स से भी पर्दा उठा दिया है. iOS में Apple ने कई नये फीचर्स को शामिल किया गया है. iOS 18 के साथ कंपनी ने macOS 15 Sequoia, Vision OS 2, iPadOS 18, watchOS 11 और tvOS 18 को भी लॉन्च किया है. आपको जानकारी के लिए बता दें कि Apple ने ये लॉन्चिंग बीते सोमवार यानि की 10 जून को किया है.
iOS एप्पल का ऑपरेटिंग सिस्टम है. जैसे एंड्रॉइड है वैसे ही iOS एप्पल का मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम है. यह सिस्टम एप्पल के मोबाइल डिवाइस जैसे iPhone और iPad को चलाने में मदद करता है. iOS की फुल फॉर्म आईफोन ऑपरेटिंग सिस्टम होता है. फिलहाल अभी iOS 17 को यूज किया जारहा है और iOS 18 की लॉन्चिंग की गयी है.
मैसेजिंग App में सुधार
Apple अपने नये iOS 18 में मैसेजिंग App में अपडेट करते हुए टैपबैक को रिडिजाइन किया है. जिसमें हम इमोजी या स्टिकर की मदद से रिप्लाई कर सकते है. इश नये अपडेट में आप भेजे जाने वाले मैसेज को भी शेड्यूल कर सकते है. इसके अलावा इस iOS में आप अपडेट के साथ नए टेक्स्ट इफेक्ट , कई फॉर्मेटिंग ऑप्शन भी मिलेगें.
Home स्क्रीन कस्टमाइजेशन
iOS 18 में आप अपने फोन के होम स्क्रीन को अपने अनुसार कस्टमाइज कर सकते है अपने अनुसार नये थीम चुन सकते है.इसके अलावा डार्क मोड में आइकन का लुक खुद बदल जायेगा.
न्यू कंट्रोल सेंटर
ए्प्पल ने आईफोन में के कंट्रोल सेंटर में भी बदलाव किया है. जिसमें नई कंट्रोल गैलरी और मल्टीपेज लेआउट के साथ लॉन्च किया गया है. इशकी मदद से आप आईफोन पर तेजी से काम कर सकते है.
सेटेलाइट फीचर
इन सब एडंवाल फीचर्स के साथ एप्पल ने अपने iPhone 14 और iPhone 15 यूजर्स को सैटेलाइट का यूज करके बिना वाई-फाई या सेल सर्विस की मदद से iMessages और SMS को भेज सकते है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Technology की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.