Apple Store In India: ऐप्पल भारत में अपनी ऑफलाइन मौजूदगी को लगातार बढ़ा रहा है. पिछले दो सालों में कंपनी ने कई बड़े शहरों में अपने स्टोर खोले हैं और अब खबर है कि दिसंबर में एक और नया Apple Store खुलने वाला है. भारत में iPhone और अन्य Apple प्रोडक्ट्स की बढ़ती डिमांड को देखते हुए कंपनी अब उन जगहों पर भी अपने स्टोर ला रही है जहाँ लोगों की संख्या और खरीदारी की क्षमता काफी ज्यादा है. यही वजह है कि Apple लगातार भारत में नया निवेश कर रहा है और अपने ग्राहकों को बेहतर खरीदारी अनुभव देना चाहता है.
यूपी के इस शहर में खुलेगा एप्पल स्टोर
नई जानकारी के अनुसार Apple 11 दिसंबर को उत्तर प्रदेश के नोएडा शहर में अपना अगला रिटेल स्टोर खोलने जा रहा है. यह इस साल कंपनी का तीसरा स्टोर होगा और इसे मिलाकर देश में कुल पांच Apple Stores हो जाएंगे. भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा स्मार्टफोन बाजार है, इसलिए Apple का यहां तेजी से विस्तार करना बहुत जरूरी माना जा रहा है. नया आउटलेट नोएडा के DLF मॉल ऑफ इंडिया में खुलेगा, जो देश के सबसे बड़े मॉल्स में से एक है. इस जगह पर हर दिन हजारों लोग आते हैं, जिससे कंपनी को ग्राहकों तक आसानी से पहुंचने में मदद मिलेगी.
Apple के लिए भारत बड़ा बाजार
Apple की सीनियर वाइस प्रेसिडेंट Deirdre O’Brien ने नए स्टोर को लेकर खुशी जताते हुए कहा कि भारत Apple के लिए बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण बाजार बन चुका है. उन्होंने बताया कि कंपनी को भारत के ग्राहकों से बहुत प्यार मिलता है और लोग Apple प्रोडक्ट्स पर भरोसा करते हैं. इसी भरोसे को देखते हुए कंपनी अगले साल मुंबई में एक और नया स्टोर खोलने का प्लान बना रही है. उनका कहना है कि भारत के पांच ऑफलाइन स्टोर, Apple Store Online और Apple Store ऐप मिलकर ग्राहकों को खरीदारी के लिए कई विकल्प देते हैं. भारत में पहले दो Apple Stores अप्रैल 2023 में खुले थे और उन्होंने पहले ही साल करीब 800 करोड़ रुपये की कमाई कर ली थी. इससे साफ है कि भारत Apple के लिए बेहद फायदेमंद बाजार बन चुका है.
एप्पल की कमाई
Apple इंडिया की कमाई भी तेज रफ्तार से बढ़ रही है. Tofler द्वारा जारी नई रिपोर्ट के मुताबिक, FY25 में Apple इंडिया का रेवेन्यू 18.26% बढ़कर 79,378 करोड़ रुपये पहुंच गया. कंपनी का नेट प्रॉफ़िट भी 16.4% बढ़कर 3,196 करोड़ रुपये हो गया. मार्केट एक्सपर्ट्स का मानना है कि FY26 और FY27 में भी Apple इसी तरह की मजबूत ग्रोथ दिखाएगा.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Technology की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.