iPhone यूजर्स को मिलेगा कॉल ड्रॉप से छुटकारा, कंपनी ने जारी किया नया अपडेट

Apple ने अपने यूजर्स के लिए iOS 15.1.1 अपडेट जारी किया है जिससे यूजर्स को कई परेशानियों से छुटकारा मिलेगा.

Published date india.com Updated: November 19, 2021 10:37 AM IST
iphone 13 vs iphone 12

Apple ने iPhone 12 और iPhone 13 सीरीज के लिए नया अपडेट (Apple iPhone 13 Price in India) जारी किया है. इस अपडेट को iOS 15.1.1 नाम दिया गया है. कंपनी (Apple iPhone 12 Price in India) का कहना है कि इस अपडेट को जारी करने का मुख्य उद्देश्य यूजर्स को आ रही कॉल ड्रॉप (iPhone Call Drop) की समस्या को समाप्त करना है. बता दें कि पिछले कुछ दिनों से iPhone 12 और iPhone 13 सीरीज के कुछ यूजर्स को कॉल ड्रॉप का सामना करना पड़ रहा है. जिससे यूजर्स काफी निराश हैं और इसलिए कंपनी ने नया अपडेट जारी किया है. अब यूजर्स iPhone 12 और iPhone 13 सीरीज में इसे अपडेट कर सकते हैं.

Apple ने रिपोर्ट जारी कर जानकारी दी है कि iPhone 12 और iPhone 13 सीरीज में कॉल ड्रॉप को ठीक करने के लिए अपने मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए एक अपडेट iOS 15.1.1 जारी किया गया है. जो कि iOS 15.1 का एक अपडेटेड वर्जन है. iPhone 12 और iPhone 13 पर कॉल ड्रॉप प्रदर्शन समस्या के साथ-साथ सामान्य बग फिक्स को ठीक करता है. हाल ही में कई iPhone 12 और iPhone 13 यूजर्स ने शिकायत की है ​कि उनके डिवाइस में लगातार कॉल ड्रॉप हो रहा है. जिसकी वजह से उन्हें इनकमिंग कॉल प्राप्त करने में परेशानी हो रही है. यूजर्स की शिकायत के बाद कंपनी ने इस समस्या की पहचान की और इसके लिए नया अपडेट जारी किया.

बता दें कि Apple ने हाल ही में होमपॉड के लिए डिजाइन किया गया एक नया 15.1.1 सॉ़फ्टवेयर अपडेट पेश किया है. कपंनी की रिलीज के अनुसार अपडेट एक समस्या का समाधान करता है जिसके कारण पॉडकास्ट होमपॉड और होमपॉड मिनी पर चलने में विफल हो सकता है. कंपनी का ​कहना है कि Apple के स्मार्ट स्पीकर अपने आप अपडेट हो जाएंगे, लेकिन यूजर्स चाहें तो मैनुअली भी इसे अपडेट कर सकते हैं.

Apple द्वारा जारी किया गया iOS 15.1.1 अपडेट iPhone 13, iPhone 13 mini, iPhone 13 Pro, iPhone 13 Pro Max, iPhone 12, iPhone 12 mini, iPhone 12 Pro और iPhone 12 Pro Max मॉडल्स को मिला है. यदि आप इनमें ​से किसी डिवाइस को उपयोग करते हैं तो उसे अपडेट कर लें. यदि आपको अभी तक नए अपडेट का नोटिफिकेशन नहीं मिला तो फोन की सेटिंग्स में जाकर चेक कर लें.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Technology की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.