Best Mobile Phones Under 7,000: बजट की है दिक्कत? 7000 रुपये से कम दाम में आ रहे ये जबरदस्त फोन

अगर आपको फोन खरीदना है, लेकिन बजट की परेशानी है तो आपके लिए हम 7000 रुपये से कम दाम वाले (Best Mobile Phones Under Rs 7,000) फोन लेकर आए हैं. इस लिस्ट में एक से बढ़कर एक फोन है.

Written by: Vandanaa Bharti
Updated: March 2, 2024, 3:07 PM IST

फोन खरीदने से पहले हम सबसे पहले अपना बजट तय करते हैं और उस बजट के अनुसार ही फोन का चुनाव करते हैं. हालांकि कुछ स्मार्टफोन खरीदार बजट से पहले फोन के स्पेसिफिकेशन और फीचर पर नजर डालते हैं. अगर आपका बजट 7000 रुपये का है और इसमें आप बढ़िया फोन खरीदने की सोच रहे हैं तो हमने आपके लिए एक ऐसी लिस्ट बनाई है, जिसमें 7000 रुपये से कम दाम के फोन हैं और इनमें 50एमपी कैमरा से लेकर 5000 mAh बैटरी जैसी खूबियां मिल जाएंगी.

1. POCO C55

ये फोन MediaTek Helio G85 Octa core प्रोसेसर पर चलता है और इसमें 50+2 MP रियर कैमरा है. फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 5 MP फ्रंट कैमरा दिया गया है. इसमें 6.71 इंच का IPS LCD डिस्प्ले है और ये 6 GB RAM | 128 GB स्टोरेज कंफिगरेशन में आ रहा है. फोन में 5000 mAh बैटरी के साथ 10W का चार्जिंग सपोर्ट आता है. ये Android v12 OS पर चलता है और सेक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है. इसे 6499 रुपये में Flipkart से खरीद सकते हैं.

2. POCO M5

इस लिस्ट में दूसरा फोन भी पोको का ही है. POCO M5 MediaTek Helio G99 Octa core प्रोसेसर पर चलता है. इसमें भी 50+2+2 MP रियर कैमरा है. फ्रंट में 8 MP कैमरा दिया गया है. फोन में 6.58 इंच का 90Hz IPS LCD डिस्प्ले है. ये 4 GB RAM | 64 GB कंफिगरेशन में आता है. POCO M5 में 5000 mAh बैटरी के साथ 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है. ये Android v12 OS पर चलता है और सेक्योरिटी के लिए इसमें फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है. इसे भी फ्लिपकार्ट से 6999 रुपये में खरीद सकते हैं.

3. Xiaomi Redmi 12C

Xiaomi Redmi 12C में MediaTek Helio G85 Octa core प्रोसेसर दिया गया है. इसमें यूजर्स को 50+0.08 MP रियर कैमरा मिलेगा और फ्रंट में 5 MP कैमरा मिलेगा. इसमें 6.71 इंच का 60Hz IPS LCD डिस्प्ले है. ये 4 GB RAM | 64 GB स्टोरेज कंफिगरेशन में आ रहा है. फोन में 5000 mAh की बैटरी दी गई है और साथ में 10W का चार्जिंग सपोर्ट है. फोन Android v12 OS पर चलता है और इसमें सेक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है.

4. POCO C55

ये फोन MediaTek Helio G85 Octa core प्रोसेसर पर चलता है. इसमें 50+2 MP रियर कैमरा दिया गया है. फ्रंट में यूजर्स को 5 MP का कैमरा मिलेगा. फोन में 6.71 इंच का IPS LCD डिस्प्ले है. इसमें 4 GB RAM | 64 GB स्टोरेज मिल जाएगा. फोन में 5000 mAh बैटरी के साथ 10W का चार्जिंग सपोर्ट मिल रहा है. फोन Android v12 OS पर चलता है. सेक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंंट सेंसर दिया गया है.

5. Tecno Pop 8

फोन Unisoc Octa core प्रोसेसर पर चलता है. फोन में 12+0.08 MP रियर कैमरा है. फोन में 8 MP का फ्रंट कैमरा है. फोन में 6.56 इंच का 90Hz IPS LCD डिस्प्ले है. इसमें 4 GB RAM और 64 GB स्टोरेज मिलेगा. फोन में 5000 mAh की बैटरी है और 10W का चार्जिंग सपोर्ट है. फोन Android v13 OS पर चलता है. सेक्योरिटी के लिए इसमें फिंगरप्रिंट सेंसर है.

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Technology की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.