Coming Soon: अब Swiggy Instamart पर खरीद पाएंगे boAt ऑडियो प्रोडक्ट्स

जिस तरह यूजर्स अपने किराने का सामान झटपट कुछ देर में ही मंगा लेते हैं, उसी तरह boAt ऑडियो प्रोडक्ट्स को भी स्विगी इंस्टामार्ट से कुछ देर में ही प्राप्त कर सकते हैं.

Written by: Vandanaa Bharti
Published: December 4, 2023, 1:03 PM IST

सब्जियों और राशन की तरह ही अब आप कुछ मिनटों में ही boAt के ईयरबड भी ऑनलाइन ऑर्डर कर सकते हैं. दरअसल boAt ने स्विगी इंस्टामार्ट के साथ एक नई साझेदारी की घोषणा की है. इसके साथ खरीदार स्विगी इंस्टामार्ट से उनके पसंदीदा boAt ऑडियो प्रोडक्ट्स को ऑर्डर कर सकते हैं, जैसा कि वो सब्जियां और राशन का सामान ऑर्डर करते हैं.

होगी क्विक डिलीवरी

boAt ने आधिकारिक तौर पर स्विगी के साथ साझेदारी की घोषणा की है जहां वह अपने ऑडियो प्रोडक्ट्स को स्विगी के प्लेटफॉर्म पर लिस्ट करेगा. साझेदारी में वर्तमान में boAt TWS ईयरबड्स और ब्लूटूथ स्पीकर शामिल हैं.

स्विगी इंस्टामार्ट, अपने ऑफिस और इलेक्ट्रिकल्स श्रेणी में boAt के ऑडियो प्रोडक्ट्स को लिस्ट करेगा. खरीदार इन उत्पादों के लिए अपने सामान्य किराना और रोजाना की जरूरी चीजों के ऑर्डर के साथ ऑर्डर दे सकते हैं. तो इसका मतलब यह है कि आपको अपने पसंदीदा ईयरबड्स को ऑर्डर करने के बाद उसके लिए कई दिनों तक इंतजार करने की जरूरत नहीं है, बल्कि स्विगी इंस्टामार्ट से चिप्स के पैकेट के साथ आप इसे भी तुरंत ही पा सकते हैं.

हालांकि, न तो boAt और न ही स्विगी ने इस बारे में डिटेल दिया है कि ऑडियो उत्पाद त्वरित डिलीवरी प्लेटफॉर्म पर कब लिस्ट होंगे. यह जल्द ही हो सकता है, लेकिन कंफर्म डेट नहीं बताया गया है.

पिछले महीने, Jio ने स्विगी के साथ मिलकर एक नए प्रीपेड रिचार्ज बंडल की घोषणा की थी. इसने एक नया 866 रुपये का रिचार्ज प्लान जारी किया जो तीन महीने की मुफ्त स्विगी वन लाइट सदस्यता के साथ आता है. मुफ्त डिलीवरी, मुफ्त इंस्टामार्ट डिलीवरी, कोई सर्ज शुल्क नहीं और ऑर्डर पर विशेष छूट जैसे लाभ प्रदान करता है.

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Technology की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.