नए साल से पहले BSNL का धमाका! बार बार रिचार्ज करने की टेंशन खत्म, इस शानदार प्लान में हर रोज मिलेगा 3GB डेटा

BSNL ने 2799 रुपये में 365 दिन वाला सस्ता रिचार्ज प्लान लॉन्च किया है, जिसमें रोज 3GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS मिलते हैं.

Published date india.com Published: December 28, 2025 10:29 PM IST
BSNL annual plan
BSNL annual plan

BSNL Annual Plan: सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL एक बार फिर अपने किफायती रिचार्ज प्लान्स को लेकर चर्चा में है. पिछले कुछ समय से कंपनी लगातार ऐसे प्लान पेश कर रही है, जो आम यूजर्स की जेब पर भारी नहीं पड़ते. अब BSNL ने 365 दिनों की वैलिडिटी वाला एक नया सालाना प्रीपेड प्लान पेश किया है, जो खासतौर पर उन लोगों के लिए है जो बार-बार रिचार्ज कराने की परेशानी से बचना चाहते हैं. यह प्लान कम कीमत में पूरे साल मोबाइल कनेक्टिविटी की सुविधा देता है, जिससे यूजर्स को बड़ी राहत मिलती है.

2799 रुपये में पूरे साल की टेंशन खत्म

BSNL के इस सालाना प्लान की कीमत 2799 रुपये रखी गई है. इस एक रिचार्ज में यूजर्स को पूरे 365 दिन की वैलिडिटी मिलती है. प्लान के तहत हर दिन 3GB हाई-स्पीड डेटा दिया जा रहा है, जिससे इंटरनेट इस्तेमाल करने वालों को किसी कमी का सामना नहीं करना पड़ेगा. इसके अलावा, यूजर्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा मिलती है, यानी किसी भी नेटवर्क पर बिना अतिरिक्त चार्ज के कॉल कर सकते हैं. साथ ही रोजाना 100 SMS भेजने की सुविधा भी इस प्लान में शामिल है.

प्राइवेट कंपनियों के मुकाबले ज्यादा फायदा

अगर इस प्लान की तुलना Jio, Airtel और Vodafone Idea जैसी प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों से की जाए, तो BSNL का यह प्लान काफी सस्ता नजर आता है. प्राइवेट कंपनियों के सालाना प्लान या तो ज्यादा महंगे होते हैं या फिर उनमें डेटा और कॉलिंग बेनिफिट्स सीमित होते हैं. ऐसे में BSNL का यह प्लान स्टूडेंट्स, वर्किंग प्रोफेशनल्स और ज्यादा डेटा इस्तेमाल करने वालों के लिए एक बेहतर विकल्प बन सकता है.

कम खर्च में डेटा, कॉलिंग और SMS का पूरा पैकेज

BSNL इस समय अपने नेटवर्क और सेवाओं को बेहतर बनाने पर भी ध्यान दे रहा है. भले ही 4G और 5G के मामले में कंपनी अभी निजी कंपनियों से पीछे हो, लेकिन सस्ते और लंबे समय तक चलने वाले प्लान्स के दम पर वह यूजर्स को अपनी ओर खींच रही है. यह सालाना रिचार्ज उन लोगों के लिए खास है, जो सीमित बजट में पूरे साल इंटरनेट, कॉलिंग और SMS की सुविधा चाहते हैं.

लॉन्ग-टर्म यूजर्स के लिए बेस्ट ऑप्शन

BSNL ने इस प्लान को “One Plan that fixes your entire year” टैगलाइन के साथ प्रमोट किया है. इससे साफ है कि कंपनी लॉन्ग-टर्म यूजर्स को टारगेट कर रही है. एक बार रिचार्ज कराने के बाद पूरे साल किसी तरह की वैलिडिटी खत्म होने की चिंता नहीं रहती. जो लोग कम खर्च में भरोसेमंद कनेक्टिविटी चाहते हैं, उनके लिए BSNL का यह 2799 रुपये वाला सालाना प्लान एक शानदार और समझदारी भरा विकल्प साबित हो सकता है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Technology की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.