नए साल पर यूजर्स को BSNL का बड़ा तोहफा, शुरू हुई नई सर्विस...अब खराब नेटवर्क से मिलेगी आजादी

BSNL ने नए साल पर VoWiFi सेवा लॉन्च की है, जिससे कमजोर नेटवर्क वाले इलाकों में भी खराब नेटवर्क से आजादी मिलेगी.

Published date india.com Updated: January 1, 2026 3:39 PM IST
BSNL VoWiFi service,
BSNL VoWiFi service,

सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने नए साल 2026 की शुरुआत अपने ग्राहकों के लिए एक बड़े तोहफे के साथ की है. 1 जनवरी को BSNL ने पूरे देश में वॉयस ओवर वाईफाई (VoWiFi) सेवा लॉन्च कर दी है. इस सेवा को आम भाषा में वाई-फाई कॉलिंग भी कहा जाता है. इसके जरिए अब यूजर्स कमजोर मोबाइल नेटवर्क वाले इलाकों में भी बिना रुकावट के कॉल कर सकेंगे. BSNL का कहना है कि यह सेवा देश के सभी टेलीकॉम सर्किलों में सभी ग्राहकों के लिए उपलब्ध करा दी गई है.

क्या है VoWiFi सेवा ?

VoWiFi एक आधुनिक तकनीक है, जिसमें मोबाइल कॉल करने के लिए वाई-फाई नेटवर्क का इस्तेमाल किया जाता है. इसका मतलब यह है कि अगर आपके इलाके में मोबाइल नेटवर्क कमजोर है लेकिन वाई-फाई कनेक्शन मौजूद है, तो भी आप साफ और बेहतर क्वालिटी में कॉल कर सकते हैं. BSNL के मुताबिक, इस सेवा के लिए किसी नए नंबर या थर्ड-पार्टी ऐप की जरूरत नहीं है. यूजर्स अपने मौजूदा मोबाइल नंबर और फोन के डायलर से ही कॉल कर सकते हैं, जिससे इसका इस्तेमाल बेहद आसान हो जाता है.

ग्रामीण और दूरदराज इलाकों होगा फायदा

BSNL ने बताया कि VoWiFi सेवा खास तौर पर ग्रामीण और दूरदराज के इलाकों के लिए फायदेमंद साबित होगी. ऐसे कई क्षेत्र हैं, जहां मोबाइल टावरों की कमी के कारण नेटवर्क की समस्या रहती है. अगर वहां BSNL भारत फाइबर या कोई अन्य ब्रॉडबैंड सेवा उपलब्ध है, तो यूजर्स आसानी से वाई-फाई कॉलिंग कर सकेंगे.

फ्री में मिलेगी ये सुविधा

इस नई सेवा की सबसे खास बात यह है कि इसके लिए ग्राहकों को कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं देना होगा, यानी VoWiFi कॉल पूरी तरह मुफ्त होगी. संचार मंत्रालय के अनुसार, इस तकनीक की मदद से यूजर्स घरों, ऑफिस, बेसमेंट और उन जगहों पर भी बेहतर कॉलिंग कर पाएंगे, जहां मोबाइल सिग्नल कमजोर रहता है. VoWiFi एक IMS आधारित सेवा है, जो वाई-फाई और मोबाइल नेटवर्क के बीच अपने आप स्विच हो जाती है, जिससे कॉल के दौरान कोई परेशानी नहीं होती.

किस फोन में चलेगी ये नई सर्विस?

मंत्रालय ने साफ किया है कि VoWiFi सेवा ज्यादातर आधुनिक स्मार्टफोन में सपोर्ट करती है. ग्राहकों को सिर्फ अपने मोबाइल की सेटिंग में जाकर WiFi Calling का ऑप्शन ऑन करना होगा. अगर किसी यूजर को फोन की अनुकूलता या सेटिंग से जुड़ी जानकारी चाहिए, तो वह नजदीकी BSNL कस्टमर केयर सेंटर जा सकता है या हेल्पलाइन नंबर 1800-1503 पर संपर्क कर सकता है. BSNL का कहना है कि यह कदम उसके नेटवर्क आधुनिकीकरण कार्यक्रम का अहम हिस्सा है और इससे देशभर में कनेक्टिविटी बेहतर होगी.

(इनपुट IANS)

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Technology की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.