Bsnl Recharge Plan Under 50 Rupees New Offer Validity Up To 30 Days Check Details
आ गए ये 3 धांसू और सस्ते Recharge, 24 रुपए में 1 महीना जमकर चलाएं मोबाइल, Jio-Airtel-Vi भी हुए हैरान
महंगे रिचार्ज से आप भी परेशान हैं तो आपकी परेशानी दूर हो गई है. अब कम कीमत में ज्यादा वैलिडिटी देने वाला रिचार्ज आ गया है. आप भी जान लीजिये इस धांसू ऑफर के बारे में.
बीएसएनएल लेकर आया ऐसा धाकड़ रिचार्ज प्लान कि आप भी कहेंगे, क्या प्लान है.
अगर आप महंगे रिचार्ज प्लान से परेशान हैं तो आपके लिये अच्छी खबर है. सरकारी टेलिकॉम कंपनी बीएसएनएल (BSNL) इतना सस्ता रिचार्ज प्लान लेकर आई है कि इस प्लान के बारे में आप सुनकर हैरान हो जाएंगे और अपना नंबर, BSNL में पोर्ट कराने की सोचेंगे. बीएसएनएल जो प्लान लेकर आई है, वो कम कीमत में ज्यादा वैलिडिटी दे रहा है. ऐसे में अगर आप BSNL के ग्राहक हैं, तो आप इसका लाभ उठा सकते हैं. BSNL, 50 रुपये से कम कीमत के तीन प्लान्स लेकर आई है. कंपनी के कुछ प्रीपेड प्लान पर नजर डालें.
24 रुपये का प्लान
BSNL ने 24 रुपये का टेरिफ ऑफर किया है. इसमें आपको 30 दिनों की वैलिडिटी मिल रही है. लोकल व STD कॉलिंग 20 पैसे प्रति मिनट है. अगर आप इस तरह के टेरिफ से रिचार्ज करना चाहते हैं तो बीएसएनएल में ऐसे और भी प्लान्स हैं.
49 रुपये का प्लान
हालांकि इसमें वैलिडिटी थोड़े कम दिनों की मिल रही है, लेकिन इसमें लोकल और एसटीडी के 100 कॉलिंग मिनट फ्री हैं. बीएसएनएल के प्लान में यूजर को 20 दिनों की वैलिडिटी मिल रही है. यूजर को 1 जीबी का डेटा भी मिलेगा.
29 रुपये का प्लान
अनलिमिटेड कॉलिंग के लिये 29 रुपये का रिचार्ज कराया जा सकता है. इसकी वैलिडिटी 5 दिनों की है. इन 5 दिनों के दौरान यूजर अनलिमिटेड वॉइस कॉल कर सकता है और साथ ही 1 जीबी डेटा का लुफ्त उठा सकता है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Technology की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.