Cctv Camera Also Hack Hacker Use These Trick Know To Protect Office Home Private Videos
CCTV कैमरा भी हो सकता है हैक, ये गलती गलत हाथों में पहुंचा सकती है आपकी प्राइवेट वीडियो, जानें कैसे बचें
क्या आपको पता है कि CCTV कैमरा भी हैक हो सकता है? आइए इस खबर के माध्यम से जानते हैं हैकर्स कैसे आपके सिस्टम तक पहुंच सकते हैं और इसे बचने का क्या तरीका है?
आज के दौर में सुरक्षा और निगरानी के लिए घरों और ऑफिस में सीसीटीवी कैमरा लगाएं जाते हैं. लेकिन इंटरनेट से जुड़े होने के कारण हैकर्स आपके CCTV कैमरे को भी हैक कर सकते हैं. हैकर्स दो तरह से सिस्टम तक पहुंच सकते हैं – लोकल और रिमोट. लोकल हैकिंग में हैकर को आपके नेटवर्क की रेंज में होना जरूरी होता है. वे नेटवर्क जाम करके पासवर्ड क्रैक या अन्य टूल्स से कैमरे तक पहुंच सकते हैं. वहीं रिमोट हैकिंग में इंटरनेट पर पासवर्ड लीक होने या एक ही पासवर्ड कई अकाउंट्स में इस्तेमाल होने से हैकर्स आसानी से कैमरे तक पहुंच सकते हैं.
हाई क्वालिटी डिवाइस का इस्तेमाल
सीसीटीवी कैमरा सिस्टम को हैक होने से बचाने का सबसे पहले आप हाई क्वालिटी और भरोसेमंद कंपनी का कैमरा चुने. हमेशा एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन वाले कैमरे लगाएं. कम कीमत वाले कैमरा उच्च गुणवत्ता वाले डिवाइस के मुकाबले कम समय तक चलते हैं. इससे आपकी प्राइवेसी सुरक्षित नहीं होती है. इसलिए सिक्योरिटी के मामले में समझौता आपको महंगा पड़ सकता है.
पासवर्ड और VPN सुरक्षा
इसके अलावा, राउटर पर WPA2 सिक्योरिटी सेटअप करना बहुत जरूरी है. कठिन यूजरनेम और पासवर्ड का इस्तेमाल करें, जिसमें स्पेशल कैरेक्टर हों. सरल पासवर्ड जैसे 123456 या Password कभी न लगाएं. पासवर्ड समय-समय पर बदलते रहें. यदि आप अपने सीसीटीवी कैमरा को रिमोट लेवल पर एक्सेस करते हैं तो VPN का इस्तेमाल करें. VPN के जरिए आपका कनेक्शन एन्क्रिप्टेड रहता है, और हैकर्स इसे आसानी से नहीं तोड़ सकते.
संदिग्ध गतिविधियों पर नजर
अधिकतर सीसीटीवी सिस्टम यूजर्स को लॉगिन एंट्री और संदिग्ध गतिविधियों पर नोटिफिकेशन देते हैं. अगर कैमरा बिना आपके निर्देश के मूव करे या अजीब गतिविधि दिखाए, तो तुरंत पासवर्ड बदलें. इसके अलावा, अगर आपको लगता है कि कैमरा हैक हो चुका है या कोई कोशिश कर रहा है, तो सिस्टम को मुख्य पावर सोर्स से अनप्लग कर दें. समय रहते सही कदम उठाने से आपके घर और ऑफिस की सुरक्षा बनी रहती है और आपका डेटा सुरक्षित रहता है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Technology की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.