चीन का नया कारनामा! बनाया दुनिया का पहला खुद से चलने वाल स्मार्टफोन, जानिए आज के मोबाइलों से कितना अलग?

Written By: Rishabh Kumar Updated by: Rishabh Kumar
Updated Date:December 6, 2025 5:14 PM IST

Tech News: चीन ने एक बार फिर ऐसा काम किया है जिसने दुनिया को हैरान कर दिया है. यहां की कंपनी एक खुद से चलने वाला मोबाइल बनाया है.

Advertising
Advertising

Tech News in Hindi: चीन ने एक बार फिर ऐसा काम किया है जिसने दुनिया को हैरान कर दिया है. यहां की एक कंपनी ऐसा फोन बनाया है जो सिर्फ फोन नहीं, बल्कि एक तरह से आपका स्मार्ट एजेंट है. ये अपने आपको खुद ऑपरेट करता है. इस फोन का नाम नूबिया M153’ है. इसे ZTE कंपनी ने बाइटडांस (टिकटॉक की कंपनी) के साथ मिलकर तैयार किया है.

मोबाइल खुद करता है अपने आप ऑपरेट

यह फोन आपकी बात समझता है, ऐप्स खुद खोलता है, पैसे भरता है, होटल बुक करता है, काम पूरे करता है और जरूरत पड़े तो दूसरे रोबोट या सेवाओं से बात भी कर लेता है. इसे दुनिया का पहला पूरी तरह एजेंटिक AI फोन कहा जा रहा है. रिपोर्ट्स के अनुसार, इस फोन में बाइटडांस का Doubao AI पूरे सिस्टम में इंटीग्रेटेड है. यह आम वॉइस असिस्टेंट जैसा नहीं है. यह स्क्रीन पर क्या चल रहा है, उसे भी समझ सकता है. फोन खुद ऐप खोलता है, क्लिक करता है, टाइप करता है और पूरे काम को बिना आपके बताए पूरा कर सकता है. यानी आपको केवल यह कहना होता है कि “मुझे होटल चाहिए” या “मुझे ड्रिंक मंगवानी है.” फोन खुद तय कर लेता है कि कौन सा ऐप खोले, क्या भरे और कैसे काम पूरा करे.

खुद कर दिया ये काम, नहीं पड़ी हाथ लगाने की जरूरत

शेनझेन के बिजनेसमैन टेलर ओगन ने इसका लाइव डेमो दिखाया. उन्होंने फोन से कहा कि उन्हें किसी ऐसे व्यक्ति की जरूरत है जो अस्पताल में लाइन में खड़ा हो जाए. फोन ने तुरंत सही ऐप खोजा, लोकेशन डाली, कीमत भरी और सेवा बुक कर दी. टेलर ने कहा कि उन्हें खुद नहीं पता था कि यह काम कौन सा ऐप करता है, लेकिन फोन ने सब कुछ खुद ही समझकर पूरा कर दिया.

टैक्सी भी कर दिया बुक

इतना ही नहीं, फोन रोबोट टैक्सी भी खुद बुक कर लेता है. वह ये देखता है कि आप कहां हैं, कौन सी कंपनी की टैक्सी उपलब्ध है और कौन सा ऐप इस्तेमाल करना है. रास्ते में लोकेशन बदलने पर फोन दोबारा ऐप खोलकर नई जगह भी सेट कर देता है. इस फोन में दो तरह के AI दिमाग काम करते हैं—Doubao, जो सोचने का काम करता है, और Nebula-GUI, जो स्क्रीन पर क्लिक, टाइप और कंट्रोल संभालता है. इससे प्राइवेसी भी सुरक्षित रहती है और काम बहुत तेज होता है.

बदल देगा स्मार्टफोन की दुनिया

फोन में स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिप और 16GB रैम है. यह अभी सिर्फ प्रोटोटाइप है, लेकिन जल्द ही लॉन्च होगा. विशेषज्ञों का मानना है कि यह फोन स्मार्टफोन दुनिया की दिशा बदल सकता है, क्योंकि इसमें ऐप याद रखने या खुद कुछ करने की जरूरत ही नहीं रहती.

Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें