भूलकर भी ना करें ये गलती! नहीं कबाड़ बन जाएगा आपका अच्छा खासा Laptop, जेब को लग सकती है हजारों की चपत

Laptop Safety Tips: आजकल लैपटॉप हर घर की जरूरत बन गया है. बच्चों के ऑनलाइन क्लास और होमवर्क से लेकर बड़ों के ऑफिस वर्क तक, हर काम में इसका इस्तेमाल होता है. ऐसे में अगर आप ये गलतियां करते हैं तो आपका डिवाइस कबाड़ बन सकता है.

Published date india.com Published: November 26, 2025 10:51 PM IST
laptop safety tips
laptop safety tips

Laptop Safety Tips: आजकल लैपटॉप हर घर की जरूरत बन गया है. बच्चों के ऑनलाइन क्लास और होमवर्क से लेकर बड़ों के ऑफिस वर्क तक, हर काम में इसका इस्तेमाल होता है. इसका कॉम्पैक्ट आकार और आसानी से कहीं भी ले जाने की सुविधा इसे बहुत उपयोगी बनाती है. लेकिन इसी सुविधा के कारण कई बार हम ऐसी गलतियां कर बैठते हैं जिनसे लैपटॉप को नुकसान हो सकता है. अक्सर जल्दी या लापरवाही में कुछ छोटी बातें नजरअंदाज हो जाती हैं, जो आगे चलकर बड़ी दिक्कतें पैदा कर सकती हैं. इसलिए यह समझना जरूरी है कि कौन-सी आदतें आपके लैपटॉप की उम्र कम कर सकती हैं.

फिजिकल डैमेज

सबसे पहली और आम गलती है—फिजिकल डैमेज. कई लोग जल्दी में लैपटॉप को हाथ से गिरा देते हैं या कहीं टकरा देते हैं. इससे स्क्रीन क्रैक हो सकती है, कीबोर्ड खराब हो सकता है और हार्ड ड्राइव जैसे आंतरिक हिस्से भी डैमेज हो सकते हैं. इसी तरह काम करते समय पानी, चाय या जूस जैसी चीजें पास में रखना भी काफी जोखिम भरा है. लिक्विड गिर जाने पर यह अंदर जाकर शॉर्ट सर्किट कर सकता है, जिससे लैपटॉप तुरंत बंद भी हो सकता है और कई बार पूरी तरह खराब हो जाता है. इसलिए लैपटॉप के आसपास हमेशा सूखा माहौल रखने की कोशिश करें.

गलत तापमान में इस्तेमाल करना

इसके अलावा लैपटॉप को गलत तापमान में इस्तेमाल करना भी नुकसानदायक है. यह मशीनें सामान्य तापमान में काम करने के लिए बनाई जाती हैं. अगर आप इसे बहुत गर्म जगह पर यूज करेंगे, तो यह ओवरहीट होने लगता है. इससे इसकी बैटरी जल्दी खराब होती है और परफॉर्मेंस भी गिरती है. वहीं बहुत ठंडे स्थान पर इस्तेमाल करने से स्क्रीन फ्रीज हो सकती है और हार्डवेयर के पार्ट्स धीमे चलने लगते हैं. इसलिए कोशिश करें कि लैपटॉप को हमेशा ऐसे वातावरण में यूज करें जहां तापमान न ज्यादा गर्म हो न बहुत ठंडा.

मालवेयर और वायरस का होना

लैपटॉप को सबसे ज्यादा खतरा मालवेयर और वायरस से भी होता है. गलत वेबसाइट्स या अनजान फाइलें डाउनलोड करने से वायरस सिस्टम में घुस सकते हैं. ये आपकी फाइलें डिलीट कर सकते हैं, लैपटॉप की स्पीड धीमी कर सकते हैं और आपकी निजी जानकारी भी चुरा सकते हैं. कई बार वायरस की वजह से लैपटॉप बार-बार हैंग होता है या पूरी तरह क्रैश हो सकता है. इसलिए हमेशा एंटी-वायरस का इस्तेमाल करें और इंटरनेट पर सुरक्षित ब्राउजिंग करें. इन छोटी-छोटी सावधानियों से आपका लैपटॉप लंबे समय तक सुरक्षित और बेहतर चलता रहेगा.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Technology की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.