DigiLocker से तुरंत डाउनलोड हो जाएगा बिजली बिल, जानिए कैसे काम करता है नया फीचर

DigiLocker में एक नया फीचर आया है जिसकी मदद से आप बिजली का बिल आसानी से ऑनलाइन देख और डाउनलोड कर सकते हैं.

Published date india.com Published: April 3, 2026 1:22 AM IST
DigiLocker
DigiLocker में आया नया फीचर

DigiLocker ने अपने प्लेटफॉर्म पर एक नया और काम का फीचर शुरू किया है. अब यूजर्स अपने बिजली बिल को आसानी से डिजिटल रूप में देख और डाउनलोड कर सकते हैं. यह कदम डिजिटल इंडिया पहल को आगे बढ़ाने के लिए लिया गया है, जिससे लोगों को पेपरलेस और आसान सेवाएं मिल सकें.

क्यों खास है ये फीचर?

आजकल ज्यादातर लोग अपने जरूरी डॉक्यूमेंट्स मोबाइल में ही रखना पसंद करते हैं. ऐसे में बार-बार बिजली बिल के लिए अलग-अलग वेबसाइट या ऑफिस जाना थोड़ा मुश्किल हो जाता है. इसी को आसान बनाने के लिए यह फीचर लाया गया है. अब आप अपने सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स एक ही जगह सुरक्षित रख सकते हैं और जरूरत पड़ने पर तुरंत इस्तेमाल कर सकते हैं.

ये भी पढ़े: PhonePe, Paytm और Google Pay जैसे पेमेंट बैंक कैसे जेनरेट करते हैं रेवन्यू? जानें कैसे फायदे में हैं इन UPI ऐप्स का कारोबर

कैसे काम करता है यह फीचर?

इस फीचर का इस्तेमाल करना काफी आसान है. सबसे पहले आपको अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से DigiLocker में लॉगिन करना होता है. इसके बाद 6 अंकों का PIN डालकर आप अपने अकाउंट में पहुंच जाते हैं. फिर डॉक्यूमेंट सेक्शन में जाकर “Electricity Bill” सर्च करना होता है. वहां आपको अलग-अलग बिजली कंपनियों की लिस्ट दिखेगी. अपनी कंपनी चुनने के बाद कंज्यूमर नंबर और मोबाइल नंबर डालना होता है. जानकारी डालते ही आपका बिल सीधे सिस्टम से निकलकर स्क्रीन पर दिख जाता है.

यूजर्स को मिलेंगे कौन-कौन से फायदे?

इस फीचर के साथ आपको कई फायदे मिलते हैं. सबसे बड़ी बात यह है कि आपका बिजली बिल “Verified” टैग के साथ आता है, जिससे उसकी वैल्यू बनी रहती है. आप इसे कभी भी, कहीं भी एक्सेस कर सकते हैं. जरूरत पड़ने पर आसानी से डाउनलोड या शेयर भी कर सकते हैं. इसके अलावा आप इसे अपने दूसरे डॉक्यूमेंट्स जैसे आधार के साथ भी सेव रख सकते हैं, जिससे सब कुछ एक ही जगह मिल जाता है.

यह नया फीचर समय बचाने के साथ-साथ काम को भी आसान बनाता है. अब आपको किसी लाइन में लगने या बार-बार वेबसाइट खोलने की जरूरत नहीं है. साथ ही, इसमें आपको मैन्युअली कुछ अपलोड भी नहीं करना पड़ता, क्योंकि सभी डेटा सीधे कंपनी के सिस्टम से आता है. सिक्योर लॉगिन और PIN सिस्टम आपके डेटा को सुरक्षित रखते हैं.

ये भी पढ़े: WhatsApp हर सुबह बनाता है आपके डेटा का बैकअप, जानें यूजर के किस काम आएगा ये फीचर

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Technology की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

Topics

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.