Flipkart Sale: 64MP कैमरा वाले Realme 6 पर धमाकेदार ऑफर, ₹12 हजार से कम में मिल रहा यह धांसू फोन

Flipkart Big Saving Days सेल में Realme 6 स्मार्टफोन पर शानदार डिस्काउंट-ऑफर मिल रहा है.

Published date india.com Updated: December 18, 2020 1:17 PM IST
Flipkart Sale: 64MP कैमरा वाले Realme 6 पर धमाकेदार ऑफर, ₹12 हजार से कम में मिल रहा यह धांसू फोन

Flipkart Sale Realme 6 offer: पॉप्युलर ई-कॉमर्स कंपनी Flipkart एक बार फिर सेल लेकर आई है. Big Saving Days नाम से आई फ्लिपकार्ट की यह नई सेल 18 दिसंबर से 22 दिसंबर तक चलेगी. अगर आप बजट सेगमेंट में रियलमी का शानदार डिस्प्ले और 64 मेगापिक्सल कैमरे वाला फोन खरीदना चाह रहे हैं, तो फ्लिपकार्ट की सेल में सही मौका है. Flipkart Big Saving Days सेल में Realme 6 स्मार्टफोन 12 हजार रुपये से भी कम में मिल रहा है. आइए आपको इस ऑफर के बारे में डीटेल में बताते हैं.

रियलमी 6 पर ऑफर (Realme 6 offer price)
फ्लिपकार्ट बिग सेविंग डेज सेल में Realme 6 स्मार्टफोन 11,999 रुपये की शुरुआती कीमत में मिल रहा है. रेगुलर प्राइस के मुकाबले इस फोन पर सेल में एक हजार रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है. इसके अलावा SBI क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करके फोन खरीदने पर 10 पर्सेंट का अतिरिक्त डिस्काउंट मिलेगा. साथ ही फोन को हर महीने 1,334 रुपये की नो-कॉस्ट-ईएमआई या स्टैंडर्ड ईएमआई पर खरीद सकते हैं.

Realme 6 की खूबियां
रियलमी 6 में 90 Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.5 इंच फुल HD प्लस डिस्प्ले दिया गया है. फोन में मीडियाटेक हेलियो G90T प्रोसेसर, 8 जीबी तक रैम और 128 जीबी तक इंटरनल स्टोरेज के ऑप्शन हैं. इंटरनल स्टोरेज को माइक्रो-एसडी कार्ड से 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है.

कैमरे की बात करें, तो रियलमी के इस फोन में रियर में चार कैमरे मिलते हैं. इनमें 64 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरे के साथ 8 मेगापिक्सल का एक और 2 मेगापिक्सल के दो अन्य सेंसर शामिल हैं. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन के फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है.

Realme 6 में 4300 mAh की बैटरी मिलती है, जो 30 वाट फ्लैश चार्ज फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है. फिंगरप्रिंट सेंसर फोन की साइड में दिया गया है. फोन ऐंड्रॉयड 10 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Technology की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.