अगर आप Disney+Hotstar सब्सक्राइबर हैं और अपनी वॉचलिस्ट में HBO की कुछ फिल्मों और सीरीज को सेव कर रखा है तो उसे जल्दी से देख डालें. क्योंकि Disney+Hotstar 31 मार्च को अपने पेज से HBO के सारे ओरिजनल कंटेंट को हटाने वाला है. इसमें से आपको गेम ऑफ थ्रॉन्स, हाउस ऑफ द ड्रैगन, द टाइम ट्रैवलर्स वाइफ, और हाल ही में रिलीज हुई द लास्ट ऑफ अस (The Last Of Us).
Disney+Hotstar से हट जाएगा HBO कंटेंट
7 मार्च को Disney+Hotstar ने आधिकारिक तौर पर इस बात को कंफर्म किया था कि उसके प्लैटफॉर्म पर अब HBO के एक्सक्लूसिव कंटेंट नहीं रहेंगे. उन्हें हटा दिया जाएगा.
कहां देख सकते हैं HBO की फिल्में और सीरीज
हालांकि Disney+Hotstar सब्सक्राइबर्स भले ही अब HBO के शो नहीं देख पाएंगे, लेकिन वो इन्हें Amazon Prime पर देख सकते हैं. हालांकि इसे लेकर अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है. जल्दी ही इसकी जानकारी दी जा सकती है.
जो यूजर्स यूनाइटेड स्टेट, लैटिन अमेरिका और कैरिबियन में रहते हैं, उनके बीच HBO Max बहुत मशहूर है. इस प्लैटफॉर्म पर HBO के सभी शो मौजूद हैं. HBO Max के ये सभी यूजर्स Amazon Prime एकाउंट पर जा सकते हैं और 15.99 डॉलर प्रति माह भुगतान के बाद ऐड फ्री शो का मजा ले सकते हैं.
Disney को क्या हो गया
Disney ने 7,000 कर्मचारियों को जनवरी में निकाला है. ये छंटनी CEO रोबर्ट इगर ने की. हालांकि कंपनी ने छंटनी करते हुए ये कहा कि कॉस्ट कटिंग के कारण भले ही इन कर्मचारियों के निकाला जा रहा है, लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि इनमें टैलेंट नहीं है. कंपनी ने 5.5 बिलियन डॉलर कॉस्ट कटिंग का टार्गेट रखा था.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Technology की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.