
Renu Yadav
रेनू यादव, India.Com हिंदी में असिस्टेंट न्यूज एडिटर के पद कार्यरत हैं. हिंदी पत्रकारिता में करीब 15 वर्षों के अनुभव के दौरान उन्हें टेक्नोलॉजी, धर्म, लाइफस्टाइल, हेल्थ व अन्य विषयों ... और पढ़ें
Made in India Smartphone: स्मार्टफोन इंडस्ट्री में आजकल चाइनीज ब्रांड की काफी धूम है और इन्हें टक्कर देने के लिए मेड इन इंडिया ब्रांड Lava ने कमर कस ली है. Lava ने बाजार में एक सस्ता और दमदार फीचर्स वाला नया स्मार्टफोन Lava X2 लॉन्च किया है. कम कीमत के इस स्मार्टफोन में कई ऐसे फीचर्स मिलेंगे जो कि यूजर्स के एक्सपीरियंस को दोगुना कर देंगे. Lava X2 में 8MP का ड्यूल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. (Entry Level Smartphone) आइए जानते हैं इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशन्स के बारे में डिटेल से.
Lava X2 स्मार्टफोन को 6,599 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया है और यह सिंगल स्टोरेज वेरिएंट में उपलब्ध होगा. कंपनी ने इस स्मार्टफोन को एक्सक्लूसिवली Amazon India पर लॉन्च किया गया है और लॉन्च के साथ ही लिस्ट हो गया है. इस स्मार्टफोन को Cyan और Blue कलर वेरिएंट में खरीदा जा सकता है. स्मार्टफोन की सेल 11 मार्च को शुरू होगी.
Lava X2 स्मार्टफोन में 6.5 इंच की एचडी+ आईपीएस नॉच डिस्प्ले दी गई है, जो कि 20:9 आस्पेक्ट रेश्यो के साथ आती है. इसमें यूजर्स को शानदार व्यूइंग एक्सपीरियंस मिलेगा. यह स्मार्टफोन MediaTek Helio Octa-core प्रोसेसर पर काम करता है. इसमें 2GB रैम के साथ 32GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है. यह एंड्राइड 11 गो एडिशन पर आधारित है.
फोटोग्राफी के लिए Lava X2 स्मार्टफोन में ड्यूल रियर कैमरा (AI Dual Rear Camera) सेटअप दिया गया है और इसका प्राइमरी सेंसर 8MP का है. वहीं यूजर्स को वीडियो कॉलिंग और सेल्फी की सुविधा के लिए इस स्मार्टफोन में 5MP का फ्रंट कैमरा मिलेगा. पावर बैकअप के लिए Lava X2 में 5000mAh की बैटरी दी गई है जो कि सिंगल चार्ज में लंबा बैकअप प्रदान करने में सक्षम है. अन्य फीचर्स की बात करें तो इसमें सिक्योरिटी के लिए फास्ट फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक फीचर की सुविधा दी गई है. कनेक्टिविटी के तौर पर इसमें ब्लूटूथ 5.0, वाईफाई, ड्यूल 4G सिम सपोर्ट, 3.5mm audio jack और टाइप सी चार्जिंग पोर्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Technology की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.