फेसबुक के इस नए फीचर का यूजर्स को जल्द मिलेगा फायदा

इन नए फीचर्स से नए नेटवर्क खोजने में आसानी होगी.

Published date india.com Published: July 2, 2017 11:38 AM IST
Facebook (File Photo)
Facebook (File Photo)

लोकप्रिय सोशल नेटवर्किंग कंपनी फेसबुक ने अपने ‘फाइंड वाई-फाई’ फीचर की सुविधा दुनिया भर में दो अरब से अधिक आईओएस और एंड्रॉयड उपयोगकर्ताओं को मुहैया कराने का फैसला किया है. फेसबुक ने पिछले वर्ष अपने इस फीचर का परीक्षण शुरू किया था, हालांकि तब फेसबुक ने कुछ चुनिंदा देशों के आईओएस उपयोगकर्ताओं को ही इस फीचर की सुविधा प्रदान की थी.

फेसबुक के इंजीनियरिंग डायरेक्टर एलेक्स हिमेल ने अपने ब्लॉग पोस्ट में लिखा है कि हम अपने फीचर ‘फाइंड वाई-फाई’ को पूरी दुनिया में आईओएस और एंड्रॉयड उपयोगकर्ताओं तक विस्तार देने के लिए तैयार हैं. हमने पिछले वर्ष इसे कुछ चुनिंदा देशों में शुरू किया था.

उन्होंने कहा कि पिछले साल लॉन्च करने के साथ हमने पाया कि यह फीचर न सिर्फ यात्रा करने वाले लोगों के लिए लाभकारी है, बल्कि उन इलाकों में विशेष तौर पर उपयोगी है, जहां मोबाइल का नेटवर्क अच्छा नहीं होता.

हिमेल के अनुसार यह फीचर उपयोगकर्ताओं को आस-पास मौजूद वाई-फाई हॉटस्पॉट को चिह्नित करने में मददगार है, जिसे विभिन्न व्यापार समूह अपने फेसबुक पेज के जरिए साझा कर सकती हैं. इसलिए आप चाहे जहां भी हों, अगर आपका मोबाइल डाटा नेटवर्क अच्छा नहीं है, तो आप नजदीकी डाटा कनेक्शन खोज सकते हैं.

इसके लिए फेसबुक उपयोगकर्ता को फेसबुक एप के मोर टैब पर क्लिक करना होगा, जहां उन्हें फाइंड वाई-फाई टैब का विकल्प दिखाई देगा. फाइंड वाई-फाई टैब को ऑन करने के साथ ही उपयोगकर्ता नजदीकी डाटा नेटवर्क का पता लगा सकते हैं.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Technology की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.