Fake Email for Pan Card:आजकल धोखाधड़ी करने वाले स्कैमर्स नए-नए तरीके अपनाकर लोगों को फंसाने की कोशिश करते हैं. कभी वे खुद को बैंक कर्मचारी या पुलिस अधिकारी बताकर कॉल करते हैं, तो कभी वे फर्जी डॉक्यूमेंट भेजकर आपके फोन और सिस्टम में घुसपैठ करने की कोशिश करते हैं. हाल ही में पैन कार्ड डाउनलोड करने के बहाने एक नया फ्रॉड सामने आया है. इस स्कैम में लोगों को ई-पैन डाउनलोड करने के लिए नकली मेल भेजे जा रहे हैं, जिनमें दिए लिंक पर क्लिक करते ही डिवाइसहैक होने का खतरा रहता है.
नकली मेल से करते बनाते शिकार
अगर आपके पास भी हाल में ई-पैन कार्ड डाउनलोड करने के लिए मेल आया है, तो सावधान हो जाएं. पीआईबी ने इसे फेक बताया है. फैक्ट चेक में पाया गया कि ऐसे मेल आयकर विभाग की तरफ से नहीं भेजे जाते. इन मेल में मौजूद लिंक या अटैचमेंट खोलने पर आपके फोन या कंप्यूटर में वायरस या मालवेयर आ सकता है, जो आपकी निजी जानकारी चुरा सकता है. इसलिए ऐसे किसी भी मेल, लिंक, कॉल या एसएमएस पर भरोसा न करें, जिसमें आपसे संवेदनशील जानकारी मांगी जाए.
आयकर विभाग निजी जानकारी नहीं मांगता
आयकर विभाग ने स्पष्ट किया है कि वे ईमेल के जरिए कभी भी आपकी व्यक्तिगत या वित्तीय जानकारी नहीं मांगते. वे पिन नंबर, पासवर्ड, बैंक डिटेल, क्रेडिट कार्ड नंबर या किसी भी तरह की गोपनीय जानकारी देने के लिए मेल नहीं भेजते. विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि अगरकिसी मेल में दावा किया जाए कि वह विभाग द्वारा भेजा गया है, तो उसे न खोलें और न ही अटैचमेंटडाउनलोड करें. ऐसे मेल में छिपे वायरस आपके सिस्टम को नुकसान पहुंचा सकते हैं.
इस तरह से करें बचाव
अगर आपको किसी संदिग्ध ईमेल में कोई लिंक मिले तो उस पर तुरंत क्लिक न करें. फिशिंग वेबसाइटें बिल्कुल असली जैसी दिखाई देती हैं लेकिन आपकी जानकारी चुराने के लिए बनाई जाती हैं. अगर गलती से क्लिक कर भी दिया हो, तो किसी भी तरह की बैंकिंग या कार्ड संबंधी जानकारी बिल्कुल न दर्ज करें. साथ ही अपने सिस्टम में एंटीवायरस, एंटी-स्पाइवेयर और फायरवॉलइंस्टॉल करके उन्हें अपडेट रखें. कई फेक मेल में ऐसे छिपे सॉफ्टवेयर होते हैं जो आपकी गतिविधियों पर नजर रखकर जानकारी चोरी करते हैं.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Technology की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.