ये हैं 10 हजार से भी कम कीमत वाले 5 बेस्ट कैमरा क्वालिटी वाले स्मार्टफोन

अगर आप 10 हजार से कम कीमत में बेहतरीन कैमरा क्वालिटी वाले स्मार्टफोन की तलाश कर रहे हैं तो हमारे पास आपके लिए ऐसे 5 फोन हैं.

Published date india.com Updated: October 3, 2017 2:49 PM IST
five phones with best camera under 10 thousand rupees | ये हैं 10 हजार से भी कम कीमत वाले 5 बेस्ट कैमरा क्वालिटी वाले स्मार्टफोन

नई दिल्ली: मार्केट में आजकल तरह-तरह के स्मार्टफोन सेल के लिए उपलब्ध हैं. लगातार बढ़ रहे फोटो के क्रेज को देखते हुए स्मार्टफोन कंपनियां कम बजट में अच्छे से अच्छे फोटोग्राफी वाले फोन लॉन्च कर रही हैं. वहीं, समय के साथ-साथ फोन्स डिजिटल कैमरे की जगह लेते जा रहे हैं. अगर आप 10 हजार से कम कीमत में बेहतरीन कैमरा क्वालिटी वाले स्मार्टफोन की तलाश कर रहे हैं तो हमारे पास आपके लिए ऐसे 5 फोन्स हैं. यह स्मार्टफोन फोटोग्राफी के साथ पावरफुल फीचर्स और बेहतरीन लुक्स भी प्रदान करते हैं.

 1.Xiaomi Redmi Note 4: 10 हजार से कम कीमत में आप शाओमी Redmi Note 4 को चुन सकते हैं. इस फोन के 2जीबी रैम और 32जीबी इंटरनल स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 9,999 रुपए है. इसके रीयर कैमरे का सेंसर 13-मेगापिक्सल का है जो एफ/2.0 अपर्चर, डुअल-टोन एलईडी फ्लैश व पीडीएएफ से लैस है. सेल्फी के शौकीनों के लिए अपर्चर एफ/2.0, 85-डिग्री वाइड एंगल लेंस के साथ 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है. इसमें 5.5-इंच का फुल एचडी डिस्प्ले, क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर और 4,100एमएएच की दमदार बैटरी है.

selfie 1

2. Panasonic Eluga Ray X: हाल ही में 8,999 रुपए की कीमत में भारतीय बाजार में पैनासोनिक ने Eluga Ray X को लॉन्च किया था. इस फोन में 13-मेगापिक्सल का रीयर कैमरा है जो डुअल एलईडी फ्लैश से लैस है. फ्रंट कैमरा 5-मेगापिक्सल का है. यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है. इसमें 5.5 इंच का एचडी डिस्प्ले है, 1.3 गीगाहर्ट्ज चिपसेट के साथ 3 जीबी रैम दिए गए हैं और 32जीबी इंटरनल स्टोरेज है. इसमें बैटरी 4,000mAh की है.

फोटो साभार (बीजीआर)

फोटो साभार (बीजीआर)

3. Lenovo K6 Power: लेनोवो ने इस साल जनवरी में बजट श्रेणी में लेनोवो के6 पावर स्मार्टफोन पेश किया था. इसमें 5-इंच में फुल एचडी डिसप्ले दिया गया है. यह स्मार्टफोन क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 430 ओक्टाकोर प्रोसेसर, 3जीबी रैम और 32जीबी इंटरनल स्टोरेज के अलावा 4जीबी रैम और 32जीबी स्टोरेज दी गई है फोटोग्राफी के लिए इसमें 13-मेगापिक्सल रीयर व 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है. एंडरॉयड 6.0.1 मार्शमेलो पर आधारित इस 4,000एमएएच की बैटरी उपलब्ध होगी. इस स्मार्टफोन की शुरुआती कीमत 9,999 रुपए है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

selfie 3

4. Redmi 3S Prime: इसमें 5-इंच का एचडी डिसप्ले है. जिसका स्क्रीन रेजल्यूशन 720×1280 पिक्सल है. एंडरॉयड 6.0 मार्शमेलो पर आधारित रेडमी 3एस प्राइम में 3जीबी और 32जीबी इंटरनल स्टोरेज के अलावा फिंगरप्रिंट स्कैनर की भी सुविधा दी गई है. इस स्मार्टफोन में 5-इंच एचडी डिसप्ले, स्नैपड्रैगन 430 प्रोसेसर, 13-मेगापिक्सल रीयर कैमरा, 5-मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा और 4,100एमएएच की बैटरी है. इस स्मार्टफोन की कीमत 8,999 रुपए है.

selfie 4

5. Moto E3 Power: पिछले साल मोटोरोला ने 7,999 रुपए के स्मार्टफोन को भारतीय बाजार में पेश किया था. फोटोग्राफी के लिए मोटो ई3 पावर मे 8-मेगापिक्सल का रीयर कैमरा दिया गया है. जिसमें आॅटो फोकस, ब्रस्ट मोड, एचडीआर, पैनोरामा और टैप टू फोकस जैसे कैमरा फीचर्स दिए गए हैं. वहीं वीडियो कॉलिंग और सेल्फी की सुविधा के लिए 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है. इसमें 5-इंच आईपीएस एचडी डिसप्ले, 1गीगाहर्ट्ज एमटी6735पी क्वाडकोर प्रोसेसर, 2जीबी रैम, 16जीबी इंटरनल मैमोरी और 3,500एमएएच की बैटरी के साथ आने वाला यह फोन एंड्राइड 6.0 मार्शमेलो पर कार्य करता है.

selfie 5

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Technology की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.