
Renu Yadav
रेनू यादव, India.Com हिंदी में असिस्टेंट न्यूज एडिटर के पद कार्यरत हैं. हिंदी पत्रकारिता में करीब 15 वर्षों के अनुभव के दौरान उन्हें टेक्नोलॉजी, धर्म, लाइफस्टाइल, हेल्थ व अन्य विषयों ... और पढ़ें
Flipkart Big Billion Days 2024: फेस्टिवल सीजन की शुरुआत होते ही अमेजन और फ्लिपकार्ट ने सेल शुरू कर दी है. Flipkart Big Billion Days 2024 सेल की बात करें तो यहां आपको होम अप्लायंस से लेकर स्मार्टफोन और कई गैजेट्स पर जबरदस्त डील मिल जाएगी. इस डील का लाभ उठाकर आप अपने पसंदीदा प्रोडक्ट को बेहद ही कम कीमत में घर ले जा सकते हैं. Flipkart Big Billion Days 2024 में कई स्मार्टफोन मार्केट प्राइस से काफी कम कीमत में उपलब्ध हैं. आज हम आपके लिए 15,000 रुपये से कम कीमत वाले फोन की लिस्ट लेकर आएं जो कि फीचर्स के मामले में बहुत दमदार हैं.
Motorola G85 5G की बात करें तो फ्लिपकार्ट सेल में यह स्मार्टफोन 15,999 रुपये की कीमत में मिल रहा है. लेकिन यहां मिल रहे ऑफर्स का लाभ उठाकर आप इसे और भी कम कीमत में घर ले जा सकते हैं. इसमें 8GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज दी गई हैं. इसके अलावा फोन में 50MP + 8MP का डुअल रियर कैमरा और 32MP सेल्फी कैमरा मौजूद है.
CMF by Nothing Phone 1 स्मार्टफोन को फ्लिपकार्ट सेल में 15,999 रुपये में मिल रहा है. लेकिन एक्सचेंज ऑफर का लाभ उठाकर आप इस स्मार्टफोन पर 14,000 रुपये तक की छूट पा सकते हैं. इस स्मार्टफोन में 50MP + 2MP का डुअल और 16MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है. यह स्मार्टफोन Dimensity 7300 5G प्रोसेसर पर काम करता है.
realme 12x 5G स्मार्टफोन को आप फ्लिपकार्ट सेल से मात्र 13,499 रुपये की कीमत में खरीद सकते हैं. इस फोन पर बैंक कार्ड ऑफर और एक्सचेंज ऑफर भी दिए गए हैं. बजट रेंज के इस स्मार्टफोन 50MP + 2MP डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. जबकि सेल्फी के लिए इसमें 8MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है.
vivo T3x 5G की बात करें तो फ्लिपकार्ट सेल से आप इस स्मार्टफोन को केवल 12,999 रुपये की कीमत में खरीद सकते हैं. इस स्मार्टफोन में 6000mAh की दमदार बैटरी और 50MP का डुअल रियर कैमरा सेटअप मौजूद है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Technology की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.