Flipkart Big Billion Days Sale 2023: भारत में त्योहारों का सीजन शुरू होने वाला है इसी के साथ फ्लिपकार्ट पर भी Big Billion Day सेल की तारीख का ऐलान कर दिया है. यह सेल 8 अक्टूबर से शुरू होगी. इस सेल का फायदा लोग 15 अक्टूबर तक उठा पाएंगे. इस सेल में आपको काफी किफायती दामों पर आपके जरूरत की कई सारी चीजें मिल सकती हैं.
Flipkart ने अपनी बिग बिलियन डे सेल की डेट को होम पेज के बैनर पर अपडेट करके इसकी जानकारी दी है. फ्लिपकार्ट की सेल लोगों के लिए किसी तोहफे से कम नहीं हैं. इस दौरान लोगों को smartphones, Home Appliances, Electronic Gadgets, Furniture समेंत कई समानो पर लोगों को बड़े ऑफर्स मिलेंगे. जिससे लोग कम कीमत में खरीदारी कर पाएंगे. सेल को शुरू होने में अभी करीब दो हफ्ते का समय बचा है लेकिन ने अभी से कुछ प्रोडक्ट की सेल प्राइस को लाइव कर दिया है. इस Sale में फ्लैट डिस्काउंट के साथ साथ बेहतर एक्सचेंज ऑफर भी मिलेंगे.
Flipkart अपनी इस सेल में कुछ सेलेक्टेड बैंक यूजर्स को ऑफर्स देगा. फ्लिपकार्ट वेबपेज पर दी गई जानकारी के अनुसार, अगर ग्राहक ICICI Bank, Axis Bank और Kotak Bank के डेबिट या क्रेडिट कार्ड का यूज करके शॉपिंग करते है तो उन्हें 10 प्रतिशत तक की छूट मिलेगी.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Technology की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.