Flipkart Big Billion Days 2020 सेल की शुरुआत हो गई है. हालांकि, अभी सिर्फ फ्लिपकार्ट प्लस मेंबर्स के लिए सेल शुरू हुई है. सभी यूजर्स के लिए Flipkart Big Billion Days सेल कल, यानी 16 अक्टूबर को शुरू होगी. अगर आप नया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो यह सही मौका हो सकता है. फ्लिपकार्ट सेल में स्मार्टफोन्स पर बंपर डिस्काउंट मिल रहा है. यहां हम आपको फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज सेल में सबसे ज्यादा डिस्काउंट के साथ मिल रहे टॉप 5 स्मार्टफोन्स के बारे में बता रहे हैं.
iPhone 11 Pro पर 26,600 रुपये की छूट
फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज सेल के दौरान iPhone 11 Pro पर 26,600 रुपये की छूट मिल रही है. सेल के दौरान ऐपल का यह शानदार फोन 79,999 रुपये में खरीद सकते हैं, जबकि इसकी ओरिजनल प्राइस 1,06,600 रुपये है. इसमें 12MP + 12MP + 12MP के तीन रियर कैमरे और 12MP का फ्रंट कैमरा मिलता है.

Samsung Galaxy S20+ पर 33 हजार रुपये का डिस्काउंट
Samsung Galaxy S20+ पर फ्लिपकार्ट की सेल में 33 हजार रुपये का डिस्कांउट मिल रहा है. 83 हजार रुपये की ओरिजनल प्राइस वाला यह फोन सेल के दौरान 49,999 रुपये में मिल रहा है. इतना ही नहीं, सेल के दौरान फ्लिपकार्ट स्मार्ट अपग्रेड प्लान के तहत सैमसंग का यह शानदार स्मार्टफोन मात्र 35,198 रुपये में खरीद सकते हैं. Samsung Galaxy S20+ में चार रियर कैमरे हैं, जिनमें 64MP, 12MP, 12MP और VGA डेप्थ सेंसर शामिल हैं. फ्रंट कैमरा 10 मेगापिक्सल का है.

Samsung Galaxy Note 10+ पर 30 हजार रुपये की छूट
Samsung Galaxy Note 10+ को फ्लिपकार्ट की सेल में 54,999 रुपये में बेचा जा रहा है. इस फोन की ओरिजन प्राइज 85 हजार रुपये है. गैलेक्सी नोट 10 प्लस पर 30 हजार रुपये का फ्लैट डिस्काउंट सेल के दौरान मिल रहा है. वहीं, फ्लिपकार्ट स्मार्ट अपग्रेड प्लान के तहत इसे 38,998 रुपये में ही खरीद सकते हैं. इस फ्लैगशिप स्मार्टफोन में 12MP + 12MP + 16MP के तीन रियर कैमरे और 10MP का फ्रंट कैमरा मिलता है.
Motorola Edge+ पर 25 हजार रुपये का डिस्काउंट
फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज सेल के दौरान मोटोरोला के इस फ्लैगशिप स्मार्टफोन पर 25 हजार रुपये की छूट मिल रही है. 89,999 रुपये की ओरिजनल प्राइस वाला यह फोन सेल में 64,999 रुपये में बेचा जा रहा है. Motorola Edge+ में 108MP + 16MP + 8MP के तीन रियर कैमरे और 25MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है. इसमें 5000 mAh की बैटरी मिलती है.

LG G8X ThinQ पर सबसे ज्यादा छूट
फ्लिपकार्ट की सेल में LG G8X ThinQ स्मार्टफोन पर 50 हजार रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है. फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज सेल के दौरान यह स्मार्टफोन मात्र 19,990 रुपये में मिलेगा, जबकि इसकी ओरिजनल प्राइस 70 हजार रुपये है. LG G8x ThinQ एक सामान्य स्मार्टफोन है. इसके साथ मिलने वाली ड्यूल स्क्रीन एक्सेसरी इसे खास बनाती है. इसकी मदद से LG G8x ThinQ को ड्यूल स्क्रीन मोबाइल बनाया जा सकता है. इसका मतलब आप एक साथ दो डिस्प्ले यूज कर सकते हैं. इस फोन में 12 मेगापिक्सल और 13 मेगापिक्सल के दो रियर कैमरे और फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है.
SBI कार्ड्स पर 10 पर्सेंट का इंस्टेंट डिस्काउंट
फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज सेल में डिस्काउंट में मिलने वाले इन पांचों फोन्स को और भी कम दाम में खरीदा जा सकता है. दरअसल, बिग बिलियन डेज सेल के दौरान SBI कार्ड्स से पेमेंट करके खरीदारी करने पर 10 पर्सेंट इंस्टेंट डिस्काउंट का ऑफर है. इसका मतलब इन फोन्स को डिस्काउंट के बाद जितनी कीमत में बेचा जा रहा है, SBI कार्ड्स से पेमेंट करने पर उस पर भी 10 पर्सेंट की छूट मिलेगी.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Technology की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.