Flipkart Big Diwali Sale 2022: कल से दोबारा शुरू हो रही दिवाली सेल, Poco X4 पर मिल रहा 45 फीसदी डिस्काउंट

Flipkart एक बार फिर बिग दिवाली सेल शुरू कर रहा है. इससे पहले चल रही दिवाली सेल, 16 अक्टूबर को समाप्त हो गई है और अब 19 अक्टूबर से दोबारा सेल शुरू हो रही है. आईफोन से लेकर वनप्लस के हैंडसेट्स पर क्या-क्या ऑफर मिल रहा है, यहां चेक करें.

Published date india.com Published: October 18, 2022 12:59 PM IST
poco x4
poco x4

Flipkart Big Diwali Sale 2022: दिवाली (Diwali 2022) बस आने ही वाली है और फ्लिपकार्ट दोबारा दिवाली सेल शुरू कर रहा है. जानकारी के अनुसार Flipkart Big Diwali sale 2022 कल 19 अक्टूबर से शुरू हो रही है और यह 23 अक्टूबर तक चलेगी. जो फ्लिपकार्ट के प्लस मेम्बर्स (Flipkart Plus membership) हैं, उनके लिये 18 अक्टूबर से ही सेल चालू है.

Flipkart Big Diwali Sale 2022: स्मार्टफोन पर धांसू ऑफर

इस बार Flipkart के Diwali Sale 2022 में ऐप्पल आईफोन से लेकर realme, Samsung, Oppo, Redmi, Fastrack, Allen Solly, और वनप्लस तक ब्रैंड्स पर भारी छूट मिलने वाली है. फ्लिपकार्ट ने कहा है कि आपको ना केवल मजेदार ऑफर मिलेंगे, बल्कि प्रोडक्ट रिव्यू भी मिलेगा, जिसके आधार पर आप यह तय कर सकते हैं कि आपको प्रोडक्ट खरीदना चाहिये या नहीं.

Flipkart Big Diwali Sale के टीजर पेज पर दी गई जानकारी के अनुसार SBI क्रेडिट कार्ड यूजर्स को 10 फीसदी का इंस्टैंट डिस्काउंट मिलेगा . इसके अलावा Paytm वॉलेट या UPI से पेमेंट करने वाले खरीदारों को 10 फीसदी कैशबैक मिलेगा. Flipkart Big Diwali Sale 2022 टीजर पेज पर यह भी बताया गया है कि Poco X4 और कई स्मार्टफोन पर 45 फीसदी तक की छूट मिल रही है.

वहीं सैमसंग गैलेक्सी एस22+ (Samsung Galaxy S22+) और iPhone 13 पर भी इस दौरान भारी छूट मिल रही है. जो लोग टीवी खरीदना चाहते हैं, उन्हें बड़े ब्रांड्स पर 80 फीसदी तक की छूट मिल सकती है. इच्छुक खरीदारों को होम अप्लायंस पर 75 फीसदी तक की छूट मिल सकती है. यानी वॉशिंग मशीन, स्मार्ट टीवी, एसी आदि पर भारी छूट मिलेगी.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Technology की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.