Flipkart Big Diwali Sale Starts From Today 11 Oct Buy Iphone 13 For 45 Thousand And Nothing Phone For 27 Thousand 1
Flipkart Big Diwali Sale: आज से शुरू हुआ फ्लिपकार्ट का बिग दिवाली सेल, 45 हजार में iPhone 13 और 27 हजार में मिल रहा Nothing Phone (1)
Flipkart Big Diwali Sale : फ्लिपकार्ट पर आज से सभी के लिए बिग दिवाली सेल शुरू हो गई है. इस दौरान खरीदारों को आईफोन 13 मात्र 45 हजार में और नथिंग फोन (1) 27 हजार में मिल रहा है. इसके अलावा दूसरे लेटेस्ट 5जी स्मार्टफोन पर भी धांसू ऑफर मिल रहा है.
यदि आप हाल ही में बिग बिलियन डेज सेल से चूक गए हैं, तो अपने आप को तैयार करें क्योंकि सबसे बड़ा ई-कॉमर्स पोर्टल सीजन की सबसे बड़ी बिक्री के साथ आ रहा है. Flipkart ने अपनी बिग दिवाली सेल की घोषणा कर दी है. फ्लिपकार्ट की ताजा पेशकश उन लाखों लोगों के लिए राहत की बात है जो इस त्योहारी सीजन में स्मार्टफोन खरीदने की योजना बना रहे हैं.
बिग दिवाली सेल 10 अक्टूबर की मध्यरात्रि से शुरू हुई और 16 अक्टूबर तक चलेगी. पोर्टल एसबीआई बैंक और कोटक बैंक कार्ड पर 10 प्रतिशत की छूट दे रहा है. ब्रांड स्मार्टफोन, घरेलू उपकरणों और फैशन एक्सेसरीज सहित उत्पादों की एक सीरीज पर भारी छूट दे रहा है. तकनीक-प्रेमी ग्राहकों के लिए, वे ऐप्पल, सैमसंग, नथिंग, वनप्लस और बहुत कुछ चुन सकते हैं.
128जीबी वैरिएंट वाले iPhone 13 की कीमत वेबसाइट पर 58,900 है. हालांकि आप इसपर दो हजार का एडिस्शन डिस्काउंट पास सकते हैं. इसके अलावा Flipkart 16,900 रुपये का एक्सचेंज ऑफर भी दे रहा है, जिसके बाद A15 बायोनिक चिपसेट और 6.1 इंच वाले सुपर रेटिना XDR डिसप्ले वाले iPhone 13 को आप दिवाली सेल के दौरान 45000 में खरीद सकते हैं. लेकिन यह इस बात पर निर्भर करता है कि आप जिस फोन से एक्सचेंज कर रहे हैं, उसकी वैल्यू कितनी लगाई गई है.
हाल ही में लॉन्च हुए Nothing Phone (1) की कीमत में भी भारी कटौती हुई है. फ्लिपकार्ट के दिवाली सेल में यह फोन 27,000 के दाम पर मिल रहा. इस फोन पर 16,900 रुपये एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है. यह स्मार्टफोन सफेद और काले रंग में उपलब्ध है, जो 128GB और 256GB के वैरिएंट में उपलब्ध है.
इसी बीच Samsung Z Flip 3 भी डिस्काउंट के बाद 59,999 रुपये में मिल रहा है. स्मार्टफोन की वास्तविक कीमत 95,999 है. 37 डिस्काउंट के बाद इसकी कीमत 60000 से कम हो गई है. खरीदारों को इस पर 21,900 का एक्सचेंज ऑफर मिल रहा है. जिन लोगों के पास SBI बैंक कार्ड है, वह 10 फीसदी तक का इस्टैंट डिस्काउंट पा सकते हैं. Z Flip 3 के अलावा Samsung Galaxy S21 FE 5G भी 34,000 में उपलब्ध है और Samsung Galaxy S22+ कीमत घटकर 57,000 हो गई है.
जो लोग Google Pixel 6a खरीदना चाहते हैं वह दिवाली सेल में 27,999 में खरीद सकते हैं. इस फोन पर खरीदारों को SBI बैंक ऑफर भी मिलेगा.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Technology की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.