By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Technology
- Flipkart Big Saving Days Discount On Apple Iphone Se Iphone Xr Iphone 11 Pro Offer Price Details
Flipkart Big Saving Days: सस्ते में iPhone खरीदने का मौका, मिल रहा 26 हजार रुपये तक का डिस्काउंट
Flipkart Big Saving Days: सस्ते में iPhone खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो फ्लिपकार्ट की नई सेल में शानदार मौका है.
Flipkart Big Saving Days सेल आज (18 दिसंबर) से सभी यूजर्स के लिए लाइव हो गई है. इस नई सेल में ई-कॉमर्स कंपनी स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट-ऑफर दे रही है. अगर आप सस्ते में iPhone खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो फ्लिपकार्ट की नई सेल में शानदार मौका है. फ्लिपकार्ट बिग सेविंग डेज सेल में आईफोन्स पर तगड़ी छूट मिल रही है. यहां हम आपको फ्लिपकार्ट की नई सेल में आईफोन्स पर मिल रही डील्स के बारे में बता रहे हैं (discount on iPhones).
Apple iPhone SE
iPhone SE फ्लिपकार्ट बिग सेविंग डेल सेल में 32,999 रुपये में मिल रहा है. फ्लिपकार्ट लिस्टिंग के अनुसार, इसकी ओरिजनल प्राइस 39,900 रुपये है, यानी सेल में ऐपल के इस सस्ते आईफोन पर 6901 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है. वहीं, SBI क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करके यह फोन खरीदेंगे, तो 31,749 रुपये में मिलेगा. इस सस्ते आईफोन में 12 मेगापिक्सल का रियर और 7 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है.
Apple iPhone XR
ऐपल का यह पॉप्युलर आईफोन 38,999 रुपये में मिल रहा है. इसकी ओरिजनल प्राइस 47,900 रुपये बताई गई है, यानी फ्लिपकार्ट की सेल में iPhone XR पर 8901 रुपये की छूट मिल रही है. वहीं, SBI क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करके यह फोन खरीदेंगे, तो 10 पर्सेंट का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा. इस आईफोन में 12 मेगापिक्सल का रियर और 7 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है.
Apple iPhone 11 Pro
ऐपल का यह धांसू फोन 79,999 रुपये में मिल रहा है. फ्लिपकार्ट लिस्टिंग में इसकी ओरिजनल प्राइस 1,06,600 रुपये बताई है, यानी बिग सेविंग डेज सेल में iPhone 11 Pro पर 26601 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है. साथ ही SBI क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करके खरीदने पर 10 पर्सेंट का इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिलेगा. iPhone 11 Pro में 12 मेगापिक्सल के तीन रियर कैमरे और 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है.
Also Read:
-
AC खरीदने का सही समय आ गया? जानें कब मिलती हैं सबसे सस्ती डील्स, बच जाएंगे हजारों रुपये!
-
Flipkart Big Festive Dhamaka Sale: iPhone से लेकर Vivo, Samsung तक स्मार्टफोन्स पर मिल रहे जबरदस्त ऑफर्स!
-
क्या होता है Megapixel का मतलब? क्या ज्यादा मेगापिक्सल देता है ज्यादा अच्छी Photo, फोन खरीदने से पहले जानें पूरी सच्चाई!
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Technology की और अन्य ताजा-तरीन खबरें