Flipkart पर मची लूट, Apple iPhone 15 पर मिल रहा है जबरदस्त डिस्काउंट

अगर आप Apple iPhone 15 खरीदने के बारे के सोच रह है तो इससे अच्छे मौका शायद आपको दोबारा नहीं मिलेगा. Flipkart पर सेल रही सेल में यह डिवाइस बहुत कम कीमत में उपलब्ध है.

Published date india.com Updated: August 9, 2024 2:54 PM IST
Flipkart पर मची लूट, Apple iPhone 15 पर मिल रहा है जबरदस्त डिस्काउंट

Apple iPhone 15 Offers: फेस्टिवल सीजन की शुरुआत होते ही ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर सेल भी शुरू हो गई है. Amazon के अलावा Flipkart पर भी Flipkart Flagship Sale 2024 का आयोजन किया गया है जो कि 15 अगस्त को समाप्त होगी. इस सेल में आपको कई प्रोडक्ट व डिवाइस पर शानदार डील मिलेगी. अगर आप अपना स्मार्टफोन अपग्रेड करना चाहते हैं या एंड्रॉइड से आईफोन पर मूव करना चाहते हैं तो Flipkart सेल में जाकर कम कीमत में Apple iPhone 15 खरीद सकते हैं. आइए जानते हैं Apple iPhone 15 पर मिलने वाले डिस्काउंट और ऑफर्स के बारे में डिटेल से.

इसे भी पढ़ें: WhatsApp पर आपका पार्टनर दिनभर किससे करता है बात? ये सीक्रेट फीचर खोलेगा पोल

Apple iPhone 15 पर पाएं डिस्काउंट

Flipkart Flagship Sale 2024 में Apple iPhone 15 का 128GB मॉडल 65,499 रुपये की कीमत के साथ लिस्टेड है. लेकिन आप ICICI Bank Credit Card का उपयोग कर इस डिवाइस पर 10 प्रतिशत तक की छूट प्राप्त कर सकते हैं. इसके अलावा नो कोस्ट ईएमआई की भी सुविधा मिल रही है. इतना ही नहीं, आप Apple iPhone 15 पर 55,000 रुपये तक के एक्सचेंज ऑफर का लाभ उठाया जा सकता है. लेकिन बता दें कि यह एक्सचेंज ऑफर आपके पुराने स्मार्टफोन के मॉडल नंबर और कंडीशन पर निर्भर करता है.

Apple iPhone 15 के खास फीचर्स

Apple iPhone 15 की फीचर्स की बात करें तो इसमें 6.1 इंच की सुपर रेटिना ​XDR डिस्प्ले दी गई है. यह फोन कंपनी के A16 Bionic Chip पर काम करता है और इसमें फोटोग्राफी के लिए डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. फोन का प्राइमरी कैमरा 48MP का है, जबकि 12MP का सेकेंडरी सेंसर दिया गया है. वहीं वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए यूजर्स को 12MP का फ्रंट कैमरा मिलेगा. फोन का कैमरा शानदार फोटोग्राफी एक्सपीरियंस देने में सक्षम है. फोन में डुअल सिम सपोर्ट दिया गया है और इसमें आपको एक eSIM की भी सुविधा मिलती है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Technology की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.