Mobile Number with 0 new rule from 1 January: नए साल में लैंडलाइन से मोबाइल पर कॉल करने का तरीका बदल जाएगा. 1 जनवरी से देशभर में लैंडलाइन से किसी भी मोबाइल नंबर पर कॉल करने के लिए नंबर से पहले शून्य (0) लगाना पड़ेगा. दूरसंचार विभाग ने इससे जुड़े TRAI के प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है. इससे टेलिकॉम कंपनियों को नई मोबाइल नंबर सीरीज लाने में सहूलियत होगी.
भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने 29 मई 2020 को लैंडलाइन से मोबाइल नंबर पर कॉल के लिए नंबर से पहले ‘शून्य’ (0) लगाने की सिफारिश की थी. अब दूरसंचार विभाग ने इस सिफारिश को स्वीकार करते हुए सर्कुलर जारी कर दिया है. सर्कुलर में कहा गया है कि लैंडलाइन से मोबाइल नंबर डायल करने के तरीके में बदलाव की ट्राई की सिफारिशें मान ली गई हैं. इससे मोबाइल और लैंडलाइन सर्विस के लिए पर्याप्त मात्रा में नंबर बनाने की सुविधा मिलेगी.
1 जनवरी तक का समय
दूरसंचार विभाग ने कहा कि दूरसंचार कंपनियों को लैंडलाइन के सभी ग्राहकों को शून्य डायल करने की सुविधा देनी होगी. यह सुविधा अभी अपने क्षेत्र से बाहर के कॉल करने के लिए उपलब्ध है. दूरसंचार कंपनियों को इस नई व्यवस्था को अपनाने के लिए 1 जनवरी तक का समय दिया गया है.
254.4 करोड़ नए नंबर बनाने की सुविधा
लैंडलाइन से मोबाइल नंबर डायल करने के तरीके में इस बदलाव से दूरसंचार कंपनियों को मोबाइल सर्विस के लिए 254.4 करोड़ नए नंबर बनाने की सुविधा मिलेगी. यह बदलाव भविष्य की जरूरतों को पूरा करने में मदद करेगा.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Technology की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.