एलपीजी गैस का होता है इस्तेमाल
गैस गीजर एलपीजी का इस्तेमाल करते हैं, जिसकी मदद से पानी गर्म किया जाता है. ऐसे में इसके लिए ऑक्सीजन की जरूरत होती है. जलने के प्रोसेस में ये कार्बन मोनोऑक्साइड (CO) छोड़ता है. जो बेहद जहरीली होती है, ऐसे में अगर बाथरूम में वेंटिलेशन नहीं है तो इस गैस के फैलने से बड़ा हादसा हो सकता है. अगर आपके बाथरूम वेंटिलेशन नहीं है तो गैस गीजर ना ही लगवाएं.